Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की चाकू से गोदकर की हत्‍या, विवाद के बाद पत्‍नी को ले जाने आया था
Hindi News

लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की चाकू से गोदकर की हत्‍या, विवाद के बाद पत्‍नी को ले जाने आया था

HawkNewsBy HawkNewsJuly 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

लखनऊ में एक दुखद घटना में, जगदीप सिंह ने अपनी पत्नी पूनम के साथ विवाद के चलते अपने सास-ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूनम अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

crime scene
लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की चाकू से गोदकर की हत्‍या
लखनऊ: लखनऊ के गढ़ी कनौरा में बुधवार रात एक व्यक्ति ने अपने सास-ससुर की चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी। उसका पत्‍नी से विवाद चल रहा था और वह उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। आरोपी बातचीत के लिए ससुराल आया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी हत्या के इरादे से ही आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, गढ़ी कनौरा में डॉ. अनंत राम (75) अपनी पत्नी आशा देवी (73) के साथ रहते थे। अनंत राम ने 10 साल पहले अपनी बेटी पूनम की शादी निशातगंज पांचवीं गली निवासी जगदीप सिंह से की थी।

शादी के बाद से पूनम और जगदीप में विवाद चल रहा था। नाराज होकर पूनम इसी साल अप्रैल में अपने मायके आ गई थीं। बुधवार रात जगदीप ससुराल पहुंचा और पत्नी से बात करने की कोशिश की। आरोपी की हरकतों से परेशान पूनम ने बात करने से मना कर दिया। इस पर वह दबाव बनाने लगा और पूनम की पिटाई कर दी।

अनंत राम और आशा ने जगदीप को रोका तो वह गुस्सा गया। इसके बाद आरोपी ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल अनंत राम और आशा को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि पूनम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को अरेस्‍ट कर पूछताछ की जा रही है। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी हत्या के इरादे से आया था। यही वजह है कि वह बैग में चाकू लेकर पहुंचा था।

वह मौके की तलाश में था और कहा सुनी होते ही उसने बैग से चाकू निकालकर हमला बोल दिया। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी कोई काम नहीं करता था। आरोपी ने सबसे पहले अनंत राम पर चाकू से वार किया था। पति की चीख सुनकर आशा दौड़ते हुए वहां पहुंचीं। हमले से पति को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। इस बीच हमलावर ने आशा पर भी चाकू से कई बार कर दिए। पति को बचाते हुए आशा की भी जान चली गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अनंत राम रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त थे। पूनम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। आरोपी के हमले में पूनम को भी काफी चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूनम ने बताया कि जगदीप शराब का लती है। पूनम और जगदीश के दो बेटे हैं। वारदात के दौरान पूनम का छोटा बेटा सनवीर (3) भी घर पर मौजूद था। इस वारदात के बाद मासूम सहम गया है।

आलोक भदौरिया

लेखक के बारे मेंआलोक भदौरियाआलोक भदौरिया असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर हैं। 2008 से टाइम्‍स ग्रुप के सदस्य रहे हैं। पहले नवभारत टाइम्‍स प्रिंट दिल्‍ली में अब एनबीटी ऑन लाइन के साथ लखनऊ में।… और पढ़ें