एक गलती पड़ी गई भारी
दिल्ली की टीम इस मैच में काफी हद तक तगड़ा प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन 19वें ओवर में बाजी पूरी तरह पलट गई। इस ओवर में दिल्ली के सबसे बड़े फिनिशर आशुतोष शर्मा मैदान पर मौजूद थे। सामने जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए खड़े थे। दिल्ली को मैच जीतने के लिए 2 ओवर में 23 रन की जरूरत थी। शुरुआत अच्छी रही और आशुतोष ने बुमराह के ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका मार दिया। लेकिन चौथी गेंद पर वो एक बड़ी भूल कर बैठ।
हुआ यूं कि आशुतोष ने बुमराह के ओवर की चौथी गेंद को बैकवर्ड पाइंट की ओर खेला। इस पर उन्होंने शॉट खेलते ही दो रन की मांग कर दी। लेकिन पाइंट पर खड़े विल जैक्स ने विकेटकीपर के पास एक सटीक थ्रो मारा और आशुतोष 2 रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। आशुतोष का विकेट जाते ही मुंबई की टीम ने मान लिया कि उनकी जीत पक्की हो गई। हुआ भी कुछ वैसा ही और आखिरी ओवर से पहले ही मुंबई की टीम जीत गई।
ओवर में तीन रन आउट
बुमराह के इस ओवर में सिर्फ आशुतोष शर्मा ही रन आउट नहीं हुए थे बल्कि अगली गेंद पर 2 रन चुराने के चक्कर में कुलदीप यादव ने भी अपना विकेट खो दिया। बात यहीं थमा नहीं और आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा भी एक तेजी से रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। इस तरह से दिल्ली की टीम ऑलआउट हो गई और मुंबई ने इस मुकाबले को 12 रन से अपने नाम कर लिया।

