Entertainment
oi-Purnima Acharya
Sunny Deol Wife: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये फिल्म गत 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
लोगों को पसंद आई है सनी देओल की ‘जाट’
फैंस का मानना है कि ‘गदर 2’ के बाद ‘जाट’ भी सनी देओल की सुपरहिट मूवीज की लिस्ट में एंट्री करेगी। लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। लोग सनी देओल की फिल्मों के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए गूगल पर कई चीजें सर्च कर कर रहे हैं।

क्या करती हैं देओल परिवार की बड़ी बहू?
आपको बता दें कि देओल परिवार की बड़ी बहू पूजा देओल इंडस्ट्री से दूर हैं और घर संभलाने में खुद को बिजी रखती हैं। वह लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। वह पति सनी देओल के साथ पार्टीज और इवेंट्स में भी शामिल नहीं होती हैं। उन्हें आखिरी बार अपने बेटे की शादी में देखा गया था।
कौन हैं सनी देओल की पत्नी?
-आपको बता दें कि सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है। हालांकि उनका असली नाम लिंडा है और वह मूल रूप से लंदन की रहने वाली हैं। सनी देओल के ससुर यानी पूजा के पिता कृष्ण देव महल भारतीय मूल के हैं। वहीं उनकी मां जून सारा महल, ब्रिटिश रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
-सनी देओल से शादी के बाद पूजा ने अपना नाम बदल लिया था। पूजा देओल खुद को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं। पूजा देओल ने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें पति सनी देओल के साथ भी एक फिल्म शामिल है। उन्होंने अपने पति और परिवार के साथ कुछ समय के लिए काम किया था।
पूजा देओल का प्रोफेशन
-पूजा देओल एक राइटर भी हैं। उन्होंने देओल परिवार की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ की स्टोरी लिखी थी। आपको बता दें कि पूजा देओल ने पति सनी देओल के साथ फिल्म ‘हिम्मत’ में काम किया था। ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी।
1984 में हुई थी पूजा देओल और सनी देओल की शादी
-आपको बता दें कि सनी देओल जब बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहे थे तभी उनके पिता धर्मेंद्र ने उनकी शादी पूजा देओल से तय कर दी थी। सनी देओल के बॉलीवुड डेब्यू से पहले उनकी शादी हो गई थी। सनी देओल ने साल 1984 में पूजा देओल के साथ शादी कर ली थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल और पूजा देओल की शादी सालों तक छुपाकर रखी गई थी। धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि शादी की बात से सनी देओल के करियर पर कोई नेगेटिव प्रभाव पड़े। ऐसे में उन्होंने मीडिया से बेटे की शादी छुपाकर रखी थी और इसका सनी देओल को फायदा भी मिला और वह बहुत कम समय में सुपरस्टार बन गए थे।
-सनी देओल 80 और 90 के दशक में फिल्मों को लेकर बहुत ज्यादा बिजी हो गए थे। इस दौरान पूजा देओल ने ही उनका घर संभाला था और दोनों बच्चों का ख्याल रखा था। सनी देओल और पूजा देओल के दो बेटे, करण और राजवीर हैं।
डिंपल कपाड़िया के साथ जुड़ा था सनी देओल का नाम
आपको बता दें कि एक समय पर सनी देओल का नाम एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया शादी भी करना चाहते थे लेकिन दोनों पहले से शादीशुदा थे। ऐसे में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि इस अफेयर ने पूजा देओल को काफी दुख पहुंचाया था। वह काफी टूट गई थीं। पूजा ने परिवार के बारे में सोचते हुए सनी का साथ न छोड़ने का फैसला किया था।
-

Jaat Movie Review: सिनेमाघरों में तूफान ले आए सनी देओल, रणदीप और विनीत की परफॉर्मेंस ने फिल्म को निखारा
-

Dharmendra: बेटे सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ देखने पहुंचे धर्मेंद्र, 89 की उम्र में थिएटर के बाहर किया ऐसा काम
-

JAAT की रिलीज के साथ Sunny Deol ने काटा फिर ‘गदर’, थिएटर में गूंजीं सीटियां, ट्रैक्टर भर-भरकर पहुंचे फैंस
-

Jaat Online Leak: ‘जाट’ के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, ऑनलाइन लीक हुई सनी देओल की फिल्म
-

Chhorii 2 Movie Review: हॉरर और इमोशन के साथ लौटी ‘छोरी 2’, नुसरत भरूचा ने दी पावरफुल परफॉर्मेंस
-

Khauf Trailer: हॉरर सीरीज ‘खौफ’ का दिल दहला देने वाला ट्रेलर रिलीज, रजत कपूर हैं लीड हीरो
-

Sushmita Sen की एक्स भाभी चारु असोपा ने छोड़ा मुंबई, हुई ऐसी हालत, अब बेच रहीं ये सामान
-

RJ Mahvash: ‘तुम चांद देखना, मैं तुम्हें’, कौन है आरजे महवश का चांद? क्या युजवेंद्र चहल से कंफर्म किया रिश्ता?
-

Apoorva Mukhija: क्या अपूर्वा मुखीजा पर हुआ काला जादू? विवाद को लेकर जारी किया चौंकाने वाला वीडियो
-

Nitanshi Goel ने रैंप वॉक के बीच में किया ऐसा काम, देखकर लोगों के खुले रह गए मुंह, वीडियो हुआ वायरल
-

The Dirty Picture: विद्या बालन स्टारर ‘द डर्टी पिक्चर’ का ऐसा किस्सा, जिसे खुद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सुनाया
-

74 की उम्र में इस सुपरस्टार ने बना ली 500 करोड़ की संपत्ति, शाहरुख-सलमान को पछाड़ कर ली इतनी कमाई
-

इमरान हाशमी ने ‘ग्राउंड जीरो’ के लिए की कड़ी मेहनत, ट्रांसफॉर्मेशन के बाते में को खुलकर बात
-

अक्षय कुमार की हीरोइन शांतिप्रिया ने पहने मरे हुए पति के कपड़े, फिर मुंडवाया सिर और उसके बाद जो हुआ
-

सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी की जोड़ी, अनाउंस की नई फिल्म

