Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, September 19
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस का भारत पर आरोप, शेख हसीना पर भी निशाना.
Hindi News

बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस का भारत पर आरोप, शेख हसीना पर भी निशाना.

HawkNewsBy HawkNewsApril 2, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:April 02, 2025, 09:53 IST

Bangladesh News: बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस ने दावा किया कि शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के एक लाख से अधिक सदस्य भारत भाग गए हैं. महफूज आलम ने शेख हसीना पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

हसीना के पीछे-पीछे अवामी लीग के 1 लाख समर्थक भारत भागे...यूनुस ने फोड़ा नया बम

बांग्लादेश के सलाहकार का दावा, ‘हसीना की आवामी लीग के 1 लाख से ज़्यादा सदस्य भारत भागे’

ढाका: बांग्लादेश के मुखिया मोहम्मद यूनुस भारत से लगातार पंगा ले रहे हैं. कभी भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं तो कभी चीन को न्योता देकर भारत की टेंशन बढ़ाते हैं. अब यूनुस सरकार ने नया दावा कर खलबली मचा दी है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार महफूज आलम ने दावा किया कि शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के एक लाख से अधिक सदस्य उनके पीछे-पीछे भारत भाग गए हैं. पूर्व पीएम शेख हसीना की आलोचना करते हुए महफूज आलम ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता की हत्या का बदला लेने के लिए लोगों को जबरन गायब कर दिया और उनकी हत्या करवा दी.

बांग्लादेशी समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24डॉट कॉम के अनुसार, मोहम्मद यूनुस के सलाहकार आलम ने यह टिप्पणी यहां ईद के अवसर पर आयोजित एक समारोह में की. इस कार्यक्रम में शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान कथित रूप से लापता या मारे गए व्यक्तियों के परिवार शामिल हुए थे. इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मानवाधिकार समूह ‘मेयर डाक’ ने शहर के तेजगांव क्षेत्र में इस कार्यक्रम का आयोजन किया.

सरकारी न्यूज एजेंसी बीएसएस ने बताया कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार महफूज आलम ने शेख हसीना की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता की हत्या का बदला लेने के लिए लोगों को जबरन गायब करने और हत्याओं को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, ‘सबसे ज्यादा लोगों को जबरन गायब करने की घटनाएं 2013 और 2014 में हुईं, जब लोग अपने मतदान के अधिकार के लिए लड़ रहे थे. इन कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रणाली को नष्ट करना था.’

सलाहकार ने कहा कि सरकार ने जबरन गुमशुदगी की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया है. आलम ने कहा, ‘आयोग की सिफारिशों के आधार पर जबरन गुमशुदगी में शामिल कई लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं. इसके अलावा, कई अन्य के खिलाफ जांच अभी भी जारी है.’ पिछली सरकार पर जमकर बरसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग आवामी लीग का राजनीतिक रूप से विरोध करते थे, उन्हें जबरन गायब करने से पहले आतंकवादी और उग्रवादी करार दिया जाता था.

सलाहकार ने कहा कि उनके परिवारों को भी डर और धमकी का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस तरह के लापता करने के लिए विभिन्न सरकारी संस्थानों का इस्तेमाल किया गया था. सलाहकार ने दावा किया कि हसीना अब भी भारत में रहकर देश के खिलाफ साजिश रच रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आवामी लीग पर “माफिया गिरोह” के रूप में काम करने का आरोप लगाया और कसम खाई कि पार्टी को बांग्लादेश में कभी भी राजनीतिक पकड़ हासिल नहीं करने दी जाएगी. उनके हवाले से कहा गया, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत ने उन्हें और उनके आतंकवादी ताकतों को पनाह देना चुना है. हमें पता चला है कि आवामी लीग के लगभग 100,000 सदस्यों ने वहां शरण ली है.’

दरअसल, पिछले साल 5 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक जन आंदोलन में शेख हसीना के 16 साल पुराने आवामी लीग शासन का तख्तापलट हो गया था. तब से 77 वर्षीय हसीना बांग्लादेश छोड़कर गुप्त रूप से भारत में रह रही हैं. उनके खिलाफ सामूहिक हत्या और भ्रष्टाचार सहित 100 से अधिक मामले दर्ज हैं. उनकी पार्टी के ज़्यादातर नेता और उनकी सरकार के मंत्री गिरफ्तार कर लिए गए या मानवता के खिलाफ अपराध या सामूहिक हत्या जैसे आरोपों का सामना करने से बचने के लिए विदेश भाग गए.

उनके हटने के बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला. शेख हसीना की आवामी लीग बांग्लादेश के राजनीतिक क्षेत्र से गायब है. भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं में से एक आलम जुलाई के विरोध प्रदर्शनों में एक प्रमुख व्यक्ति थे, जिसके कारण अंततः हसीना का नाटकीय पतन हुआ. शेख हसीना और उनके कई वरिष्ठ मंत्रियों और राजनीतिक सहयोगियों पर भेदभाव विरोधी छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध करने के लिए बांग्लादेश के घरेलू अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा अभियोग लगाया गया है. न्यायाधिकरण मूल रूप से पिछले शासन के दौरान बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान नरसंहार को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाइयों के सहयोगियों पर मुकदमा चलाने के लिए स्थापित किया गया था.

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 02, 2025, 08:20 IST

homenation

हसीना के पीछे-पीछे अवामी लीग के 1 लाख समर्थक भारत भागे…यूनुस ने फोड़ा नया बम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRatan Tata Will,कुक, बटलर, ड्राइवर, केयरटेकर… रतन टाटा ने किस-किस के लिए कितना पैसा छोड़ा, जानिए पूरी डिटेल – ratan tata leaves over 3 crore staff see detail here
Next Article Waqf Amendment Bill: दिल्ली पुलिस ने संसद के पास सुरक्षा बढ़ाई, हाईअलर्ट पर यूपी पुलिस | Waqf Amendment Bill:Delhi Police Beefs Up Security Near Parliament Ahead; UP Police On High Alert Too
HawkNews
  • Website

Related Posts

आसमान में चारों तरफ पाकिस्तान के सेबर, इधर हंटर में अकेले कुक… 1965 की वो डॉगफाइट जिसने बना दिया वीर चक्र विजेता

September 19, 2026

अंग्रेज़ों को चकमा देकर जापान कैसे पहुंचे रासबिहारी बोस

September 19, 2026

Kajal Raghwani को देख बेकाबू हुई भीड़, गाड़ी पर पत्थरबाजी, टूटे शीशे, कैसी हैं भोजपुरी एक्ट्रेस? | kajal raghwani event crowd out of control stone pelting on car broken glass how is she

September 19, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,844)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

आसमान में चारों तरफ पाकिस्तान के सेबर, इधर हंटर में अकेले कुक… 1965 की वो डॉगफाइट जिसने बना दिया वीर चक्र विजेता

September 19, 2026

अंग्रेज़ों को चकमा देकर जापान कैसे पहुंचे रासबिहारी बोस

September 19, 2026

Kajal Raghwani को देख बेकाबू हुई भीड़, गाड़ी पर पत्थरबाजी, टूटे शीशे, कैसी हैं भोजपुरी एक्ट्रेस? | kajal raghwani event crowd out of control stone pelting on car broken glass how is she

September 19, 2026

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए करियर में नई राह खुलेगी, महत्वपूर्ण संपर्क आएंगे काम, जानें आज का उपाय

September 19, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

आसमान में चारों तरफ पाकिस्तान के सेबर, इधर हंटर में अकेले कुक… 1965 की वो डॉगफाइट जिसने बना दिया वीर चक्र विजेता

September 19, 2026

अंग्रेज़ों को चकमा देकर जापान कैसे पहुंचे रासबिहारी बोस

September 19, 2026

Kajal Raghwani को देख बेकाबू हुई भीड़, गाड़ी पर पत्थरबाजी, टूटे शीशे, कैसी हैं भोजपुरी एक्ट्रेस? | kajal raghwani event crowd out of control stone pelting on car broken glass how is she

September 19, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.