Last Updated:
PUSU Election Result: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सौम्या श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. वह सारण जिले की निवासी हैं और आईएएस बनने का सपना रखती हैं. आइये जानते हैं सौम्या अपनी जीत पर क्या क…और पढ़ें
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सौम्या श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुनी गईं.
हाइलाइट्स
- सारण की सौम्या श्रीवास्तव बनीं पटना विश्वविद्यालय की कोषाध्यक्ष.
- सौम्या श्रीवास्तव का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है..
- पटना विश्वविद्यालय चुनाव में तीन पदों पर लड़कियों ने जीत दर्ज की.
छपरा/पटना. पटना विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव (Patna University student union election) में सौम्या श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष (Saumya Srivastava treasurer,) पद पर जीत दर्ज कर सफलता हासिल की है. वह मूल रूप से सारण जिले के बनियापुर के भुसाव गांव की निवासी हैं, लेकिन उनका परिवार काफी पहले से पटना के जक्कनपुर में रहता है. सौम्या का सपना आईएएस बनने का है. पटना विश्वविद्यालय में भूगोल विषय की पोस्ट ग्रेजुएट की छात्रा सौम्या शुरू से ही मिलनसार स्वभाव की रही हैं.
जीत के बाद सौम्या श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें सभी का साथ मिला है और परिवार का काफी प्रोत्साहन मिला है. पिता विजय श्रीवास्तव ने इस मामले में उन्हें काफी प्रोत्साहित किया गया है. इसके पहले सौम्या श्रीवास्तव पटना वूमेंस कॉलेज में जीत दर्ज कर प्रीमियर बनी थीं. वह पटना विश्वविद्यालय चुनाव में एनएसयूआई की उम्मीदवार थीं और सबसे ज्यादा 2707 मत प्राप्त कर वह कोषाध्यक्ष बनी हैं. वह पटना विश्वविद्यालय में छात्रों के हितों के मुद्दे को उठाएंगी और समस्याओं के निदान के लिए पुरजोर प्रयास करेंगी.
बता दें कि बिहार के पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में केंद्रीय पैनल के पांच सबसे महत्वपूर्ण पदों में तीन पर लड़कियों ने जीत दर्ज की है. पहली बार किसी लड़की ने अध्यक्ष का पद चुनाव जीता है.अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी की मैथिली प्रणाली ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, महासचिव और कोषाध्यक्ष का पदों पर भी नारी शक्ति ने ही बाजी मारी है. वहीं, महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने जीत हासिल की है. कोषाध्यक्ष पद पर सौम्या श्रीवास्तव ने विजय प्राप्त की है.
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार क्रमश: (बायें से दायें) मैथिली मृणालिनी (अध्यक्ष) एबीवीपी, सौम्या श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) एनएसयूआई, धीरज कुमार (उपाध्यक्ष) निर्दलीय, रोहन कुमार (संयुक्त सचिव) एनएसयूआई, सलोनी राज (महासचिव) निर्दलीय.
वहीं, संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवार रोहन सिंह और उपाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की.अध्यक्ष पद पर जीत प्राप्त करने के बाद मैथिली मैथिली मृणालिनी ने कहा कि मैं कोशिश करूंगी जितनी जल्दी हो काम शुरू करें. सबसे पहले मूल मुद्दों पर काम करेंगे. जल्दी ही पुलिस और प्रशासन से मिलूंगी. शुरुआत अच्छी हो तो अंत अच्छा ही होता है.

