Entertainment
oi-Samridhi Arora
Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दी गई। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती के वकील ने सीबीआई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सीबीआई को धन्यवाद देते हुए कहा कि एजेंसी ने इस मामले की गहराई से जांच की और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा।
बता दें कि, करीब पांच साल बाद सीबीआई की सामने आई रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकला कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या थी ना कि सोची समझी साजिश। यह रिपोर्ट उन तमाम अटकलों पर विराम लगाती है, जिनमें उनकी मौत को हत्या बताया जा रहा था। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस रिपोर्ट को फर्जी बता रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सबसे ज्यादा रिया चक्रवर्ती को घेरा गया। इस केस के कारण एक्ट्रेस को जेल भी जाना पड़ा था। अब जब सुशांत केस में सीबीआई ने फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है तो उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सीबीआई की जांच की सराहना की। उन्होंने अपने बयान में कहा, “हम सीबीआई के आभारी हैं कि उन्होंने हर पहलू से इस मामले की जांच की और इसे बंद कर दिया।”
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, मुकेश छाबड़ा ने किया ऐलान, फैंस हुए इमोशनल
वकील ने इस मामले में मीडिया की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में झूठी कहानियां गढ़ी गईं, जो पूरी तरह से गलत थीं। महामारी के दौरान जब लोग टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े थे, तब कोई बड़ी खबर न होने के कारण निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान किया गया और मीडिया तथा जांच एजेंसियों के सामने घसीटा गया।”
अपने बयान में मानशिंदे ने रिया और उनके परिवार द्वारा इस पूरे दौर में झेली गई परेशानियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “रिया और उनके परिवार ने जिस धैर्य के साथ इसे सहा था, वह काबिले तारीफ है। मैं उनके धैर्य और चुप्पी को सलाम करता हूं।”
मानशिंदे ने मीडिया के उस हिस्से को धन्यवाद भी दिया, जिसने इस मामले में सच्चाई का समर्थन किया। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान न केवल रिया के परिवार को, बल्कि उनकी कानूनी टीम को भी धमकियां मिली थी। उन्होंने कहा, “यह देश अब भी सुरक्षित है और न्याय की गुहार लगाने वाले हर नागरिक के लिए हमारी न्याय प्रणाली उम्मीद की किरण है।”
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी लाश पंखे से लटकी हुई मिली थी, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। इस मामले में फिर बहस छिड़ गई कि आखिर सुशांत की मौत आत्महत्या थी या फिर हत्या। खैर अब सीबीआई ने फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है। फिलहाल इस मामले में एक्टर के परिवार वालों का कोई बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: ‘कैसे हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत’, CBI ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा
-

’30 सालों में कभी नहीं देखा ऐसा’, मुस्कान की हैवानियत देख डॉक्टर भी हैरान, सौरभ की पोस्टमॉर्टम में क्या आया?
-

पति सौरभ की हत्या के बाद सिर्फ होली ही नहीं, बंद कमरे में ये करते भी दिखे मुस्कान और साहिल, अब सामने आया Video
-

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के तलाक की वकील ने खोली पोल-पट्टी, बताया शादी का ये बड़ा सच, कोर्ट में क्या हुआ था
-

Meerut Crime News: ‘रातभर रोती रही, खाना नहीं खाया’, हत्यारी पत्नी मुस्कान की जेल में कैसे बीती पहली रात?
-

मेरठ हत्याकांड: नवंबर 2024 से 5 मार्च तक…कब-कब क्या-क्या हुआ? अब सामने आया सौरभ की हत्या के पीछे का असली सच!
-

मौत से पहले बेटी के जन्मदिन पर सौरभ ने लगाए ठुमके, फिर शुरू हुआ मुस्कान का खूनी खेल: मेरठ का खौफनाक मर्डर केस
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 22 march: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs आरसीबी
-

Dhanashree: चहल से तलाक लेने के बाद धनश्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए Divorce के सवाल पर क्या कहा? Video
-

Bihar News: राबड़ी देवी ने बिहार की राजनीति को लेकर कह दी बड़ी बात, अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें CM नीतीश
-

NZ vs PAK Dream11: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के 3rd T20I मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, किस्मत बदलने का शानदार मौका?
-

IPL 2025: आईपीएल FREE में देखने के लिए कौन-सा App डाउनलोड करें? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
-

Disha Salian: मुश्किलों में घिरे आदित्य ठाकरे, उद्धव, INDIA bloc के लिए कितना बड़ा झटका? 5 बातें कर रहीं इशारा

