Last Updated:
Ludhiana Girl Murder Case: लुधियाना के खन्ना इलाके में 13 मार्च को नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार किया. आरोपी ने लड़की से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की थी.
सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image)
हाइलाइट्स
- पुलिस ने आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार किया.
- लड़की के मना करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.
- आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है.
लुधियाना: खन्ना इलाके में रेलवे लाइन के पास अलौर गांव के एक खेत में 13 मार्च को एक नाबालिग लड़की की निर्वस्त्र लाश मिली थी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी संजीत कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मंडी गोबिंदगढ़ का रहने वाला है, बिहार का मूल निवासी है और राजमिस्त्री का काम करता था. पुलिस का कहना है, “आरोपी ने लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन जब उसने इनकार किया, तो उसने उसकी हत्या कर दी.”
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एसएचओ सदर खन्ना सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले 10 दिनों से मृतका के पड़ोस में काम कर रहा था. 11 मार्च की शाम 7:30 बजे वह लड़की को अपने घर लेकर आया. वहां दोनों ने समोसे खाए, इसके बाद उसने लड़की से संबंध बनाने की मांग की. लड़की के मना करने पर उसने उसकी हत्या कर दी.
मामले की जानकारी पुलिस को गुरुवार को गांव के सरपंच गुरमेल सिंह और ग्रामीण दलवीर सिंह ने दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की के मुंह पर कपड़ा बंधा था और सिर पर चोट के निशान थे. उसका कपड़ा और चप्पल रेलवे लाइन के दूसरी तरफ मिले.
पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा
पुलिस ने शुरू में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था. जांच के दौरान लड़की की पहचान हो गई और उसके माता-पिता ने बताया कि वह 11 मार्च की शाम से लापता थी. पुलिस ने जब मृतका की बहन से पूछताछ की तो उसने आरोपी और मृतका के बीच संबंधों की जानकारी दी. बहन ने बताया कि “आरोपी ने लड़की को मोबाइल गिफ्ट किया था और शादी का झांसा दिया था.”
आरोपी शादीशुदा, दो बच्चों का पिता
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. पुलिस ने कहा कि अब पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट से साफ होगा कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं. डीएसपी खन्ना अमृतपाल सिंह भट्टी ने बताया, “हमने आरोपी को भदला चौक से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.”
Ludhiana,Punjab
March 16, 2025, 04:42 IST

