Last Updated:
बीजेपी ने राहुल गांधी पर वियतनाम में ज्यादा समय बिताने का आरोप लगाया है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड से ज्यादा वियतनाम में रहते हैं. कांग्रेस ने इसे निजी यात्रा बताया.
राहुल गांधी की वियतनाम यात्राओं पर बीजेपी का सवाल.
हाइलाइट्स
- बीजेपी ने राहुल गांधी पर वियतनाम में ज्यादा समय बिताने का आरोप लगाया.
- रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर सवाल उठाए.
- कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्राओं का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया.
नई दिल्ली: बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड से ज्यादा वियतनाम में क्यों वक्त बिता रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “राहुल गांधी कहां हैं? मैंने सुना है कि वे वियतनाम गए हुए हैं.” उन्होंने आगे दावा किया कि राहुल गांधी नए साल पर भी वियतनाम में थे और अब तक उन्होंने वहां करीब 22 दिन बिता दिए हैं. प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में भी इतने दिन नहीं बिताते. उन्होंने पूछा, “राहुल गांधी की वियतनाम से अचानक इतनी नज़दीकी क्यों बढ़ गई है?” उन्होंने यह भी कहा कि बतौर नेता प्रतिपक्ष, राहुल गांधी को भारत में रहना चाहिए.
पहले भी राहुल के विदेश दौरे पर हुआ विवाद
बीजेपी लगातार राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर हमलावर रही है. पार्टी उन्हें एक ‘गंभीरता से न लेने वाले’ नेता के तौर पर पेश करने की कोशिश करती रही है. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह राहुल गांधी की निजी यात्राओं का राजनीतिकरण कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि हर व्यक्ति को विदेश यात्रा करने का अधिकार है और इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
Senior BJP Leader Shri @rsprasad addresses press conference at BJP Headquarters, New Delhi. https://t.co/YWkumsU57F
— BJP (@BJP4India) March 15, 2025

