International
oi-Bhavna Pandey
Sunita Williams News: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री की सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच की जल्द धरती वापसी होने वाली है। अंतरिक्ष यान खराब हो जाने के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर बीते नौ महीने से फंसे हुए हैं। हालांकि एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए नासा ( NASA) और एलन मस्क के स्पेसएक्स ने मानवयुक्त क्रू-10 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का धरती पर जल्द वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।
बता दें स्ट्रोनॉट सुनीता और बुच का ये मिशन महज 8 दिनों का था लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण वो वहीं फंस गए और 8 दिन का अंतरिक्ष का सफर 8 दिन का हो गया। धरती पर वापस आने पर दोनों यात्रियों की सेहत की चिंता विशेषज्ञों को सता रही है।

इसकी वजह है कि अंतरिक्ष पर लंबा समय बिताने के बाद धरती वापस आने पर दोनों के शरीर को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है और कई असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें बेबी फीट की समस्या प्रमुख है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बेबी फीट विकसित हो जाएंगे, जिससे धरती पर उनका चलना मुश्किल हो जाएगा। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये बेबी फीट?
Sunita Williams की किस तारीख को होगी धरती पर वापसी?
पहले बता देंमिशन क्र-10 के चार एस्ट्रोनॉट्स क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर वापप लाने में मदद करेंगे। फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से फाल्कन 9 रॉकेट शुक्रवार 14 मार्च की शाम 7:03 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुआ था और आज 15 मार्च को अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचकर डाक करेगा। सुनीता और बुच क्रू-9 का कमांड संभालने से पहले कुछ दिन एजस्ट करेंगे इसके बाद लगभग 19 मार्च को वो दोनों यात्रियों को लेकर धरती के रवाना होंगे। हालांकि धरती पर वापसी की अभी कोई तारीख की घोषणा नासा ने नहीं की है।
Sunita Williams के हो जाएंगे बेबी फीट?
दरअसल,अंतरिक्ष से वापस आने पर अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्ष के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं होता है। अंतरिक्ष में लंबे समय से रहने के कारण कई शारीरिक समस्याएं होती हैं। अंतरिक्ष से धरती पर वापस आने पर सुनीता विलियम्स और बुच को धरती पर चलना मुश्किल हो जाएगा। ‘NASA’ के पूर्व अंतरिक्ष यात्री लेरॉय चियाओ ने न्यूजनेशन प्राइम को हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटने के बाद उनके बेबी फीट विकसित करते हैं जिसकी वजह से धरती पर चल नहीं पाते हैं अपने आप संतुलन नहीं बना पाते हैं।
क्या होता है बेबी फीट?
अंतरिक्ष यात्रियों के बेबी फीट विकसित होने का मबलब है कि पैरों के तलवे बच्चों के जैसे मुलायम हो जाते हैं। पैरों के तलवे पर चलने के लिए जुड़े रहने वाले कॉलम अंतरिक्ष में रहने के कारण वो खो देते हैं। यानी पैरों के तलवे की मोटी और सख्त परत खो देते हैं। जिसके कारण उनके पैर बेबी फीट जैसे हो जाते हैं। हालांकि अंतरिक्ष यात्री लेरॉय चियासे ने बताया कि चिंता करने की आवश्यकता नही हैं कुछ दिनों में पैर के तलवे के कॉलम वापस डेवलेप हो जाते हैं और कुछ अंतराल के बाद सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी वापस सामान्य रूप से धरती पर चल सकेंगे।
-

Sunita Williams कब धरती पर वापस आएंगीं? NASA ने दिया बड़ा अपडेट
-

Sunita Williams: 9 महीने से ISS पर फंसीं सुनीता की घर वापसी फिर टली, Spacex ने रोका मिशन? कब तक लौटेंगी?
-

Sunita Williams: 9 महीने बाद सुनीता विलियम्स की होगी अंतरिक्ष से वापसी, SpaceX ने लॉन्च किया मिशन
-

होली के दिन क्रिकेट जगत में पसरा मातम, स्टार खिलाड़ी की बेटी का हुआ निधन, कम उम्र में कैसे हुई मृत्यु
-

‘रमज़ान के महीने में तो थोड़ी शर्म कर,’ हसीन जहां पर क्यों हुई गालियों की बौछार, होली से जुड़ा मामला
-

Sania Mirza को मिली दूसरा निकाह करने की सलाह, कौन है वह शख्स जिसने कहा मुस्लिम से शादी मत करना
-

अर्जुन तेंदुलकर कितने अमीर हैं? कुल नेटवर्थ जानकर खिसक जाएगी ज़मीन, जानिए बैंक बैलेंस
-

Sania Mirza: रोजा में भी नहीं रुकीं सानिया मिर्जा, इस काम से किया सबको हैरान, देखते ही फैंस के छूटे पसीने
-

60 की उम्र में आमिर खान को मिला नया प्यार, 25 साल से दोस्त को डेट कर रहे एक्टर, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट?
-

मकर राशिफल आज: परिवारवालों का मिलेगा साथ, दिन बेहद खूबसूरत
-

‘हिना खान का खर्च उठाया और उसने…’, राजन शाही का कैंसर से जूझ रही Hina को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
-

Chandra Grahan 2025: होली पर लगा चंद्र ग्रहण, क्या चांद का रंग होगा लाल? क्या आने वाला है कोई बड़ा संकट?
-

Khatu Shyam ji Ko Chitthi: ‘मुझे शेयर बाजार में भविष्य बनाना है, प्रतिमाह कमाई 1 लाख रुपए कर दे बाबा श्याम’
-

वृषभ राशिफल आज: खिंचाव और तनाव को दूर करें, खुश रहें
-

‘आप बस अपना काम,’ युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ महविश ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

