Last Updated:
PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोजपुरी में बोले, फाग गए और बिहार के समर्थ्य का पुरजोर बखान किया. मॉरीशस यात्रा के दौरान बिहार की संस्कृति, मखाना और नालंदा विश्वविद्यालय की प्रशंसा की. उन्होंन…और पढ़ें
मॉरिशस में अपना संबोधन देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी.
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी ने मॉरीशस में बिहार की संस्कृति की प्रशंसा की.
- मॉरीशस के राष्ट्रपति और पीएम को मखाना उपहार में दिया.
- नालंदा विश्वविद्यालय की ऐतिहासिकता पर जोर दिया.
पटना. नमस्ते, आप लोग ठीक हव जा ना… आज हमके मॉरीशस के धरती पर आप लोगन के बीच आकेबहुत खुशी बहुत बाटे…हम आप सब के प्रणाम करत हईं…पूर्वांचल में वाराणसी के संसद के नाते हम जननी कि (जानते हैं कि) बिहार के सामर्थ्य केतना बा… एक समय रहे जब बिहार दुनिया के समृद्धि के केंद्र रहल… अब हम मिलकर फिर से बिहार के गौरव वापस लावे के काम करत हईं जा…प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी से जितने बड़े व्यक्तित्व हैं उतने ही कुशल राजनीतिज्ञ भी हैं. इसके साथ ही उनका विशेष गुण किसी भी चीज को ब्रांड बना देने का भी है. पीएम मोदी की ‘ब्रांडिंग स्टार’ वाली पर्सनैलिटी के कायल तो बड़े राजनीतिज्ञों के साथ ही उद्योग जगत से लेकर सामाजिक क्षेत्र के लोग भी हैं.प्रधानमंत्री मोदी यह विशेषता एक बार तब और भी दिखी उनकी एक्टिविटी ने देश के साथ ही बिहार प्रदेश की इंटरनेशनल ब्रांडिंग कर दी. इस बार पीएम मोदी समंदर पार मॉरीशस में थे और बिहार के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी बातें कहीं जो बिहार और बिहारियों की पहचान को और पुख्ता कर गया. बिहार के लोगों की जीजिविषा, जीवटता, विशेषता और संस्कृति प्रेम के प्रति स्नेह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विशेष शब्दों में बखान किया.
अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समुंदर पार रहे मॉरिशस में रहे, लेकिन उनके दिल में बिहार रहा. उन्होंने बिहार और बिहारी लोगों को खूब याद किया और लगातार चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बिहार का मखाना आज भारत में बहुत चर्चा में है. वह दिन दूर नहीं जब मखाना दुनिया भर में स्नैक्स मेनू का हिस्सा होगा. यह हमको भी बहुत पसंद है. उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति और पीएम को मखाना उपहार में दिया.
नालंदा विश्वविद्यालय की बात और बिहार का सामर्थ्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार के साथ आपकी भावुक संबंधों को मैं साझा करता हूं.मैं समझता हूं कि जब दुनिया में अनेक हिस्से पढ़ाई-लिखाई से कोसों दूर थे, तब नालंदा जैसा विद्या का तीर्थ बिहार में था. हमारी सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय और नालंदा स्पिरिट को रिवाइव किया है. पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस में अपनों के बीच आया हूं यहां की हवा मिट्टी पानी में अपनेपन का अहसास है. यहां की मिट्टी में पुरखों का खून पसीना मिला हुआ है. सालों पहले जो अनुभव महसूस हुआ करता था, आज भी वही अनुभव करता हूं. बिहार में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शिवसागर जी की प्रतिमा हमें इसी परंपरा की याद दिलाती है.
पीएम मोदी का पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि मॉरीशस में भारतीय समुदाय के गर्म जोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं भारतीय विरासत संस्कृति और मूल्यों से उनका गहरा जुड़ा हुआ कई प्रेरणादायक है स्वागत में सबसे खास बात थी गीत गवा प्रस्तुति में दिखाई देने वाला गहरा संस्कृत जुड़ाव यह सराहनीय है कि कैसे महान भोजपुरी भाषा मॉरीशस की संस्कृति में फली फली है सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक गीत का आनंद लेते देखा गया
पीएम मोदी के इस अंदाज को कैसे देखते हैं जानकार
वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार शर्मा कहते हैं, ऐसे तो मॉरिशस में अधिकतर भोजपुरवासी और भोजपुरी भाषी ही हैं. इनके बिहार की जमीन से उनके पुरखों के रिश्ते नाते रहे हैं. लेकिन बदले राजनीतिक परिदृश्य और वैश्विक परिदृश्य में पीएम मोदी की बिहार की संस्कृति और यहां के आहार-विहार और खान-पान समेत यहां के पर्यटन की ग्लोबल ब्रांडिंग को बड़ी बात रही. अशोक कुमार शर्मा कहते हैं, हालांकि, पीएम मोदी की इस पूरी ब्रांडिंग को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन यह ऐतिहासिक तथ्य भी है कि मॉरीशस और बिहार का रिश्ता आज का नहीं सदियों पुराना है. वहीं, बिहार की इंटरनेशनल पहचान आज की नहीं सदियों पुरानी रही है. नालंदा विश्वविद्यालय इसकी कहानी अपने आप में कहती है, जब चीनी यात्री ह्वेनसांग बिहार के दौरे पर आए थे उनके वर्णनों में बिहार के स्वर्णिम अतीत का वर्णन किया था.
March 12, 2025, 12:59 IST

