India
oi-Dhirendra Giri Goswami
Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वायनाड भूस्खलन त्रासदी के लिए घोषित राहत पैकेज को अनुदान में बदलने और इसके क्रियान्वयन की अवधि बढ़ाने की अपील की है। प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में 529.50 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को अपर्याप्त बताते हुए कहा है कि इसके वितरण से जुड़ी शर्तें त्रासदी से जूझ रहे लोगों के लिए अन्यायपूर्ण हैं।
दरअसल, प्रियंका गांधी का कहना था कि केंद्र सरकार ने इस राशि को लोन के रूप में मंजूरी दी है, जबकि इसे अनुदान के रूप में दिया जाना चाहिए था। इसके अलावा, पैकेज की शर्त यह भी है कि यह धनराशि 31 मार्च 2025 तक पूरी तरह खर्च करनी होगी, जो उन्होंने अत्यधिक अनुचित बताया।

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि इस त्रासदी को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित न करने से वहां के लोगों में निराशा है और उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले में दया भाव से विचार करने की अपील की। उनका मानना है कि इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए था और राहत पैकेज को ऋण के बजाय अनुदान में बदलने की आवश्यकता है।
“I believe that the people of Wayanad deserve every possible assistance and support to pull themselves out of the terrible misfortune that has befallen them.
I urge you to consider their plight with compassion. It is my earnest request to you to convert the relief package into a… pic.twitter.com/nQ8NLUusez
— Congress (@INCIndia) February 24, 2025 “>
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि त्रासदी के छह महीने बाद भी लोग असहनीय कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, और वायनाड के लोग इस भयानक आपदा से उबरने के लिए हर संभव सहायता के पात्र हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से एक बार फिर से पैकेज की शर्तों पर पुनर्विचार करने की मांग की।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अगस्त में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद केंद्रीय सहायता की उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन उन उम्मीदों को पूरा नहीं किया गया।
वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्र में पिछले साल 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी और 1,600 से अधिक घर, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और दुकानें नष्ट हो गई थीं, जिससे इन क्षेत्रों में भारी तबाही मच गई थी।
-

Bihar Politics: बिहार पिछड़ा, गरीब क्यों? तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से पूछा 15 सवाल
-

Madhya Pradesh Global Investors Summit का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए PM ने लोगों से क्यों मांगी माफी?
-

MP News: PM नरेंद्र मोदी का बागेश्वर धाम में बड़ा बयान, बोले- हिंदू आस्था और कैंसर के खिलाफ नई पहल
-

23 फरवरी को बागेश्वर धाम जाएंगे पीएम मोदी, पोस्ट कर दी जानकारी, दुल्हन की तरह सज रहा शहर
-

कौन हैं शक्तिकांत दास? जिन्हें PM MODI का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया
-

Donald Trump:’जो भी शुल्क आप लगाएंगे, हम भी वही दोहराएंगे’, Tariff लगाने की योजना पर ट्रंप का PM मोदी को संदेश
-

Maan Ki Baat: पीएम मोदी की नई पहल, महिला दिवस पर इन महिलाओं को सौंपेंगे अपना X और Insta अकाउंट, क्या होगा खास?
-

बिहार के भागलपुर से देश के किसानों के लिए PM करेंगे बड़ा ऐलान, 24 फरवरी को जारी होगी 19वीं किस्त
-

MP News: बागेश्वर धाम में PM मोदी ने निकाली पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी की पर्ची, मां से कही ये बात
-

MP News: PM नरेंद्र मोदी की भोपाल में बीजेपी विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों के साथ बैठक, मिलेगा ज्ञान
-

Mann Ki Baat: अंतरिक्ष में भारत का शतक, AI में क्रांति और महिलाओं को नई उड़ान! पढ़िए PM के संबोधन की खास बातें
-

महिला दिवस ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’, AI और स्पेस साइंस ‘मन की बात’ कार्यक्रम में क्या-क्या बोले PM मोदी?

