Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Jharkhand Crime News: खूंटी जिले के रनिया इलाके में 12 आरोपियों ने 3 नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना शादी समारोह से लौटते समय हुई. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.
झारखंड के खूंटी में 3 बच्चियों से 12 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.
हाइलाइट्स
- खूंटी में शर्मसार करने वाली वारदात, तीन नाबालिगों के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म.
- दुष्कर्म की घटना शादी समारोह से लौटते समय हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही.
- ASP क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने घटना की पुष्टि की,आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी दी थी..
खूंटी. मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी वारदात खूंटी जिले से आई है.रनिया इलाके में 3 नाबालिग बच्चियों के साथ 12 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. इसे लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. गैंगरेप की इस घटना से न सिर्फ खूंटी, बल्कि पूरे राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर किये जा रहे दावों पर सवाल खड़ा कर दिया है. घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है, जब नाबालिग युवतियां एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही रहीं थीं. बताया जा रहा है कि इसी दौरान दुष्कर्मियों ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया गया. सभी नाबालिग लड़कियां रनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रहीं है.
एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रनिया थाना क्षेत्र के एक गांव से निचितपुर जाने वाले रास्ते में कारो नदी के पास वारदात को तब अंजाम दिया गया जब सभी लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रही थीं. रास्ते में एक दर्जन नाबालिग लड़कों ने लड़कियों को घेर लिया, लेकिन एक लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली. इसके बाद सभी 12 आरोपियों ने तीनों नाबालिगों के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
एएसपी ने बताया कि, बदमाशों ने पीड़ित नाबालिग लड़कियों को धमकी दी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा. वहीं, इसके बाद डरी-सहमी युवतियों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है. हालांकि जो जानकारी है वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं. पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को रविवार को दी है.
Khunti,Jharkhand
February 24, 2025, 19:15 IST

