International
oi-Divyansh Rastogi
Kash Patel Love Story: अमेरिका के नए FBI निदेशक 44 वर्षीय काश पटेल इन दिनों सुर्खियों में हैं। भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने के बाद उनकी भारतीय जड़ों और राजनीतिक विचारधारा की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन, इसके साथ ही उनकी रोमांटिक लाइफ को लेकर भी लोगों में दिलचस्पी बढ़ गई है।
इसके पीछे, शपथ के दौरान काश पटेल का अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लेना भी अहम वजह बन रही है। तो क्या काश पटेल शादीशुदा हैं? नहीं! लेकिन वह दो साल से एक कंट्री म्यूजिक सिंगर एलेक्सिस विल्किंस को डेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं काश पटेल की गर्लफ्रेंड और लव स्टोरी के बारे में…

Who is Kash Patel GF Alexis Wilkins: FBI निदेशक काश पटेल की गर्लफ्रेंड कौन हैं?
एलेक्सिस विल्किंस (Alexis Wilkins) एक 26 वर्षीय कंट्री म्यूजिक आर्टिस्ट और रूढ़िवादी वक्ता (Conservative Speaker) हैं। वह अमेरिकी राजनीति में भी सक्रिय हैं और कैपिटल हिल में प्रेस सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं।
- पूरा नाम: एलेक्सिस विल्किंस (Alexis Wilkins)
- जन्म: 3 नवंबर 1999
- एजुकेशन : बेलमोंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस और पॉलिटिक्स में ग्रेजुएट
- करियर: कंट्री सिंगर, पॉलिटिकल स्पीकर
- लोकप्रिय गाने: स्टैंड, ग्रिट, कंट्री बैक
- रिपब्लिकन विचारधारा की समर्थक
ये भी पढ़ें- Kash Patel Bhagavad Gita: ट्रंप के सामने FBI के नए डायरेक्टर काश पटेल ने भगवद गीता पर क्यों हाथ रखकर ली शपथ?
एलेक्सिस विल्किंस: सिंगिंग से राजनीति तक का सफर
- 8 साल की उम्र से गाने लिखना शुरू किया।
- 2020 में पहला सिंगल Holdin’ On रिलीज किया।
- iTunes कंट्री चार्ट (दुनिया के सबसे लोकप्रिय गानों की सूची) में टॉप 10 में जगह बनाई।
- रूढ़िवादी राजनीति में सक्रिय, कई रिपब्लिकन नेताओं के लिए काम किया।
- ली ग्रीनवुड, क्रिस यंग और जो निकोल्स जैसे बड़े सिंगर्स के साथ काम किया।
WATCH: Kash Patels full remarks after being sworn in as FBI Director:
“Anyone who thinks the American Dream is dead, look right here. Youre talking to a first-generation Indian kid who is about to lead the law enforcement community in the greatest nation on Gods Earth.” pic.twitter.com/PQrCkme9az
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) February 21, 2025 “>
Kash Patel Alexis Wilkins Love Story: कैसे हुई काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस की मुलाकात?
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में दोनों की पहली मुलाकात रीअवेकन अमेरिका नाम के एक रूढ़िवादी कार्यक्रम में हुई थी। कुछ महीनों की दोस्ती के बाद, जनवरी 2023 में उन्होंने डेटिंग (Kash Patel Dating) शुरू कर दी। अब दोनों वाशिंगटन डीसी में साथ रहने की योजना बना रहे हैं।

काश पटेल ने शपथ ग्रहण समारोह में गर्लफ्रेंड का ज़िक्र किया
जब काश पटेल ने FBI निदेशक के रूप में शपथ ली, तो उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस भी समारोह में मौजूद थीं। शपथ ग्रहण के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने परिवार और दोस्तों की वजह से हूं। मेरी खूबसूरत गर्लफ्रेंड एलेक्सिस भी यहां मौजूद हैं। इसके बाद दर्शकों ने तालियां बजाईं, जिस पर पटेल ने मुस्कुराकर कहा – ‘हां, मैं सहमत हूं!’
क्या काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस की जोड़ी ट्रंप की फेवरेट है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप और उनके करीबी सहयोगी इस जोड़ी को पसंद करते हैं। एलेक्सिस ने रिपब्लिकन पार्टी के हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने ट्रंप समर्थक नेताओं के प्रचार अभियानों में भी योगदान दिया। FBI निदेशक बनने के बाद भी काश पटेल की गर्लफ्रेंड राजनीतिक रूप से सक्रिय बनी हुई हैं।
क्या काश पटेल शादी करेंगे?
44 वर्षीय काश पटेल अब तक कभी शादीशुदा नहीं रहे। लेकिन, दो साल से अधिक समय से डेटिंग करने के बाद यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। हालांकि, काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस ने अब तक शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके करीबी लोगों का कहना है कि दोनों एक गंभीर रिश्ते में हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं।
-

FBI Director: कौन हैं काश पटेल? जिन्हें ट्रंप ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भारत के किस राज्य के रहने वाले हैं?
-

Kash Patel: ट्रंप के वफादार काश पटेल बने FBI के डायरेक्टर, सीनेट ने दी मंजूरी
-

Paro Aarti: स्टेज पर डांसर की मांग भरने वाले लड़के का नया VIDEO वायरल, बताया-आरती को पत्नी मानेगा या नहीं?
-

Srijana Subedi: प्रेम कहानी को अमर करके USA से नेपाल लौटीं बिबेक पंगेनी की पत्नी श्रीजना, आते ही किया यह काम
-

‘आखिरकार मिल ही गया,’ Sania Mirza के साथ किसने किया अपने प्यार का इजहार? टेनिस स्टार को अब किससे हुई मोहब्बत!
-

Rekha Gupta Husband: दो बच्चों की मां हैं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, किनसे हुई है शादी, पति करते हैं क्या काम?
-

MP News: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की राशि
-

IND vs BAN Dream11: भारत-बांग्लादेश के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम-XI, टीम में शामिल हर खिलाड़ी दिलाएगा प्वाइंट्स
-

कौन है शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड? दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी मैच के दौरान आई नज़र, किस देश की नागरिक
-

‘सिस्टम बदलने के लिए IPS के पद से दिया इस्तीफा’, जानिए कौन हैं Anand Mishra जिनकी हुई राजनीति में एंट्री
-

Rekha Gupta Daughter: क्या करती हैं रेखा गुप्ता की बेटी? CM चुने जाने के बाद आया परिवार का रिएक्शन
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 20 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश
-

Sourav Ganguly: दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे दादा
-

AFG vs SA Dream11: आज के बड़े मुकाबले में कमाई का तगड़ा मौका? अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी टक्कर
-

Explained: ऋषभ पंत क्यों बांग्लादेश के खिलाफ मैच से बाहर? कोच के साथ अनबन की खबर

