Last Updated:
State Wise Muslim Population In India:
जनसंख्या के हिसाब से यूपी सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला राज्य है.
State Wise Muslim Population In India: भारत एक धर्मनिरपेक्ष मुल्क है. यहां सभी धर्मों को मानने वाले लोग पूरी आजादी से अपने धर्म का पालन करते हैं. वे अपनी मर्जी से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरिजाघर में जाते हैं. लेकिन भारत से ही अलग होकर इस्लाम के नाम पर बने दो देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश में दूसरे धर्म को मानने वाले लोगों की हालत बहुत खराब है. उन पर खुलेआम जुर्म होता है और उनकी आबादी लागातार घट रही है. हाल के दिनों में बांग्लादेश की स्थिति तो और खराब हुई है. वहां लगातार हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले हो रहे हैं. मंदिरों को तोड़ा जा रहा है. खैर आज हम भारत के अलग-अलग राज्यों की बात करते हैं. इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों की कुल आबादी और प्रदेश की जनसंख्या में उनकी हिस्सेदारी के हिसाब हम आपके साथ कुछ आंकड़े साझा कर रहे हैं.
देश में आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है. मौजूदा वक्त में इस प्रदेश की कुल आबादी 25 करोड़ से अधिक है. 2011 में जनगणना के हिसाब से इस प्रदेश की आबादी करीब 20 करोड़ थी. उस वक्त उस 20 करोड़ में 3.84 करोड़ मुस्लिम लोग थे. यानी कुल आबादी में 19.26 फीसदी. मुस्लिम आबादी की संख्या के हिसाब से यह देश का सबसे बड़ा राज्य है.
97 फीसदी मुस्लिम आबादी वाला राज्य
लेकिन, देश में एक ऐसा राज्य भी जहां की आबादी में करीब 97 फीसदी मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग हैं. यानी यहां हर 100 लोगों में से 97 लोग मुस्लिम हैं. इस केंद्र शासित प्रदेश का नाम है लक्ष्यद्वीप. वैसे तो यहां की कुल आबादी बहुत कम है. 2011 की जनगणना में यहां की कुल आबादी केवल 64,473 थी. इसमें से 62,268 लोग मुस्लिम धर्म को मानने वाले थे. उनकी कुल हिस्सेदारी 96.58 फीसदी थी.
इसके बाद एक दूसरे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का नाम आता है. 2011 की जनगणना के वक्त जम्मू-कश्मीर एक पूर्ण राज्य था और उस वक्त उसकी आबादी 1.25 करोड़ के आसपास थी. उसमें से 85.67 लाख मुस्लिम लोग थे. यानी 68.31 फीसदी आबादी मुस्लिम है. 2019 में भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति बदल दी. जम्मू-कश्मीर का बंटवारा हो गया. लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गया.

इन राज्यों में रहती है बड़ी मुस्लिम आबादी
प्रतिशत के हिसाब से कुल आबादी में मुस्लिम लोगों की हिस्सेदारी के आधार पर तीसरे नंबर पर असम (34.22 फीसदी), फिर पश्चिम बंगाल (27.01 फीसदी), केरल में (26.56 फीसदी), उत्तर प्रदेश में (19.26 फीसदी), बिहार में (16.87 फीसदी), झारखंड में (14.53 फीसदी), उत्तराखंड में (13.95 फीसदी), कर्नाटक में (12.92 फीसदी), दिल्ली में (12.86 फीसदी) और महाराष्ट्र में (11.54 फीसदी) मुस्लिम आबादी है. इससे बाद के अन्य राज्यों में मुस्लिम आबादी 10 फीसदी से कम है.
पंजाब में दो फीसदी से कम मुस्लिम आबादी
जहां तक सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य की बात है तो सबसे पहला नाम मिजोरम (1.35 फीसदी) का आता है. फिर सिक्किम है. यहां (1.62 फीसदी) मुस्लिम आबादी है. बड़े राज्यों में पंजाब में सबसे कम मुस्लिम आबादी है. यहां केवल 1.93 फीसदी मुस्लिम हैं.
गुजरात में 10 फीसदी से कम मुस्लिम आबादी
10 फीसदी से कम मुस्लिम आबादी वाले राज्यों की सूची में गुजरात (9.67 फीसदी), आंध्र प्रदेश (9.56 फीसदी), राजस्थान (9.07 फीसदी), त्रिपुरा ( 8.60 फीसदी), अंडमान निकोबार (8.52 फीसदी), मणिपुर (8.40 फीसदी), गोवा (8.33 फीसदी), दमन व दीव (7.92 फीसदी), हरियाणा (7.03 फीसदी), मध्य प्रदेश (6.57 फीसदी), पुड्डुचेरी (6.05 फीसदी) और तमिलनाडु ( 5.86 फीसदी) शामिल है.
5 फीसदी से कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य
पांच फीसदी से कम मुस्लिम आबादी वाले राज्यों में सबसे ऊपर चंडीगढ़ है. यहां 4.87 फीसदी आबादी मुस्लिम है. इसके बाद मेघालय (4.40 फीसदी), दादर और नगर हवेली ( 3.67 फीसदी), नगालैंड (2.47 फीसदी), हिमाचल प्रदेश (2.18 फीसदी), ओडिशा (2.17 फीसदी), छत्तीसगढ़ (2.02 फीसदी) और अरुणाचल प्रदेश में (1.95 फीसदी) के नाम आते हैं.
January 21, 2025, 11:54 IST

