नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी 2025 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। अमूमन पीएम हर महीने के अंतिम रविवार को इस खास कार्यक्रम के बहाने देश के लोगों के साथ जुड़ते थे, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस के कारण इसे थोड़ा पहले करना पड़ रहा है। बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस रविवार को पड़ रहा है। पीएम मोदी ने खुद अपने एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी है।26 जनवरी नहीं आज होगी मन की बात
साल 2025 के पहले मन की बात कार्यक्रम का टेलीकास्ट आज होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल से बताया कि सुबह 11 बजे आप सभी साल 2025 के मन की बात का पहला प्रसारण सुनें। मैं भारत के हर कोने से ऐसे लोगों के कामों के बारे में बात करूंगा, जो समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इन कामों से हमें पता चलता है कि हमारा समाज कितना मजबूत है।