ये नेता रहे मौजूद
पहले दिन अधिवेशन में भाजपा प्रदेश महाधिवेशन की पूर्व संध्या पर शिरडी में मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे, प्रदेश संगठन पर्व प्रभारी रविंद्र चव्हाण सहित बैठक में आमंत्रित सभी लोग उपस्थित थे।
अहम में शिरडी का अधिवेशन
महाराष्ट्र में महाजीत के बाद हो रहे बीजेपी के प्रदेश अधिवेशन में अंतिम सत्र को गृह मंत्री अमित शाह संबोधित कर सकते हैं। उनके 12 जनवरी को शिरडी पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके बाद अमित शाह गुजरात के तीन दिन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह अपने गृह राज्य में उत्तरायण के पर्व से जुड़े कार्यक्रमों में शिकरत करेंगे। बीजेपी के शिरडी अधिवेशन को काफी अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि 15 जनवरी को पीएम मोदी अपने महाराष्ट्र के संभावित दौरे में विधायकों की क्लास ले सकते हैं।
सीएम फडणवीस भी रहेंगे मौजूद
रविवार को अधिवेशन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शिरडी में मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष के पहले पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण का नाम सुर्खियों में आया था हालांकि पार्टी ने उन्हें राज्य में संगठन चुनावों का प्रभारी बना दिया है। इसके अलावा संजय कुटे का नाम चर्चा में है। चव्हाण जहां मराठा समुदाय से आते हैं तो वहीं कुटे ओबीसी से हैं। चर्चा है कि पार्टी नए अध्यक्ष के चुनाव में मराठा या फिर ओबीसी नेता पर दांव खेल सकती है।

