नई दिल्ली. दिवाली का त्योहार आते ही हर साल इस बात को लेकर बहस भी शुरू हो जाती है कि पटाखे चलाए जाने चाहिए या नहीं. सरकार दिवाली पर पटाखे चलाए जाने पर बैन लगा चुकी है. सुप्रीम कोर्ट भी इसे लेकर सख्त आदेश दे चुका है. ऐसे में हिन्दू संगठन बार-बार केवल हिन्दुओं के त्यौहार पर ही नैतिक जिम्मेदारी थोपने का आरोप लगाते हैं. इस मामले में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का बयान मंगलवार को सामने आया. मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम से पूछा गया कि पटाखों पर बैन हिन्दू विरोधी है या नहीं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये तो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का भी कहना है कि दीपावली पर पटाखें नहीं दिए जलाएं. ये रोशनी का त्योहार है. इसमें कोई हिंदू मुस्लिम की ब तो नहीं है. सभी की सांसें जरुरी है.
FIRST PUBLISHED : October 30, 2024, 13:47 IST

