Last Updated:
Air India Express Bomb Threat Note: दम्माम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में मिले बम धमकी नोट के मामले में जांच दो संदिग्धों तक पहुंच गई है. सूत्रों के मुताबिक, 8 क्रू मेंबर्स में से एक की हैंडराइटिंग नोट से 60-70 फीसदी तक मैच हुई है, जबकि दूसरा संदिग्ध वह यात्री है, जिसने उड़ान के दौरान कई बार लैवेटरी का इस्तेमाल किया था, जहां से धमकी वाला नोट मिला था. नोट मिलने के बाद फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था. पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं.
फ्लाइट में मिला बम धमकी नोट, 60-70% हैंडराइटिंग मैच; क्रू मेंबर-यात्री पर शक
Air India Express Bomb Threat Note: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की धमकी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दम्माम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम धमकी वाला नोट मिलने के मामले में एक क्रू मेंबर और एक यात्री जांच के घेरे में हैं. नोट मिलने के बाद फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था. जांच में एक क्रू मेंबर की हैंडराइटिंग धमकी वाले नोट से 60-70 फीसदी तक मैच होने की बात सामने आई है. वहीं, दूसरा संदिग्ध यात्री है, जिसने उड़ान के दौरान कई बार लैवेटरी का इस्तेमाल किया था, जहां से नोट बरामद हुआ था. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन की ओर से अहमदाबाद एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले की जांच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच भी कर रही है. पुलिस को इस मामले में दो संदिग्धों पर शक है।
सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट में मौजूद 8 क्रू मेंबर्स में से एक की हैंडराइटिंग धमकी नोट से 60-70 फीसदी तक मैच हुई है. पूछताछ के बाद 7 क्रू मेंबर्स को अहमदाबाद से जाने की अनुमति दे दी गई, जबकि संबंधित क्रू मेंबर को आगे की जांच के लिए रोक लिया गया है.
दूसरा संदिग्ध एक यात्री है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसने फ्लाइट के दौरान कई बार लैवेटरी का इस्तेमाल किया था. धमकी भरा नोट भी लैवेटरी से ही बरामद हुआ था. पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

