Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Tahira Kashyap Breast Cancer: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की बीवी ताहिरा कश्यप के हेल्थ से जुड़ी हुई बुरी खबर सामने आ रही है। वो दूसरी बार ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई हैं। सात साल बाद उन्हें फिर इस बीमारी ने जकड़ लिया है। इसके पहले ताहिरा को साल 2018 में कैंसर डिटेक्ट हुआ था। जिसके उन्होंने इस बीमारी से लड़ाई लड़ी और जीती थी।
ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी खुद ताहिरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। उन्होंने लिखा, 7 साल पहले हुआ था। उसके बाद लगातार चेकअप और स्क्रीनिंग करवा रही हूं। लेकिन फिर से एक गांठ निकली। ये मेरे लिए राउंड 2 है।

ताहिरा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, जीवन जब आपको नींबू देता है तो आप नींबू पानी बनाइए। जिंदगी जब आपके प्रति बहुत उदार होती है तो फिर से उसे आपको देती है। तब धैर्य रखिए और शांति से अपना फेवरेट काला खट्टा बनाइए और इसमें निचोड़िए। फिर पीजिए। क्योंकि ये तो पीने वाली एक बहुत अच्छी चीज है। दूसरा ये है कि आप फिर से अपना बेस्ट देंगे।
इस खबर के बाद आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप के फैंस सदमें में आ गए हैं। उनकी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत दे रहे हैं। साथ ही फैंस उनके ठीक होने की जल्द कर रहे हैं। ताहिरा की बीमारी खबर सुन गुनीत मोंगा ने पोस्ट में कमेंट किया। उन्होंने लिखा, आई लव यू। आप इसे फिर से हरा दोगे, ये भी बीत जाएगा।
बता दें, ताहिरा कश्यप फिल्म डायरेक्टर और लेखक हैं। उन्होंने शर्मा की बेटी नाम की फिल्म भी डायरेक्ट की थी। जिसमें साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर लीड रोल में थी। जब ताहिरा को पहली बार कैंसर डिटेक्ट हुआ था, तब उन्होंने सालों लगाकर इससे जीत पाई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी कैंसर की लड़ाई की जर्नी से लोगों को इंस्पायर किया है।
-

Who Is Manasi Ghosh: कौन है ‘इंडियन आइडल 15’ की विनर मानसी घोष, जिसने शो जीतने से पहले कर लिया बॉलीवुड डेब्यू
-

CID Twist: एसीपी प्रद्युमन की मौत के बाद शो में आएगा नया ऑफिसर, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट!
-

Ground Zero trailer: BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के रोल में दिखेंगे इमरान हाशमी, ट्रेलर की डेट आई सामने
-

Emergency Room Review: हेल्थकेर वर्कर्स के इमोशन, संघर्ष और साहस की कहानी ‘इमरजेंसी रूम’, पढ़ें रिव्यू
-

Sikandar BO Day 7: सलमान खान का स्टारडम भी ‘सिकंदर’ को नहीं बचा पाया, फिल्म की हालत खराब
-

‘अपना नाम सारा से सीता कर लो’, सारा अली खान के कामाख्या मंदिर पहुंचने पर भड़के मुस्लिम फैंस और फिर जो हुआ
-

Laapataa Ladies: ‘बुर्का सिटी के सीन लापता लेडीज में हूबहू कॉपी किए’, अरेबिक डायरेक्टर का दावा
-

‘ग्राउंड जीरो’ से इमरान हाशमी का नया पोस्टर आया सामने, इस घटना पर आधारित है फिल्म
-

Rashmika Mandanna: 29 साल की उम्र में रश्मिका मंदाना ने कमा लिए इतने करोड़, प्रॉपर्टीज जान उड़ जाएंगे होश
-

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा की खुल गई किस्मत, ऑफर हुआ टीवी का सबसे बड़ा शो!
-

Sikandar BO Collection Day 6: सलमान खान की ‘सिकंदर’ की कमाई हुई धीमी, ऑक्यूपेंसी में भी दिखी गिरावट
-

Kesari 2: ‘शेरा उठ जरा’ अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ का ये गाना आंदोलन से निकला, जान लीजिए असली कहानी

