Last Updated:
Krishna Janmashtami in Varanasi: काशी विश्वनाथ के अलावा गुरुधाम स्थित इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की है. यहां शुक्रवार की माध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष महाभिषेक किया जाएगा. 51 प्रकार के द्रव्यों को मिलाकर तैयार किए गए विशेष प्रसाद से कान्हा का महाभिषेक होगा. विशेष द्रव्यों में गाय का शुद्ध दूध,गंगाजल,दही,गो मूत्र तथा फल-फूलों के रस से तैयार किया गया है. रात 10 बजे से रजत कलशों में रखे विशेष द्रव्य से महाभिषेक शुरू होगा, जो मध्यरात्रि तक चलेगा.
वाराणसी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजने वाली काशी में आज हर तरफ जय श्री कृष्ण की गूंज सुनाई दे रही है. वाराणसी के अलग अलग कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ है. काशी विश्वनाथ मंदिर में भी भक्त महादेव के साथ लड्डू गोपाल के दर्शन कर रहे है. उधर वाराणसी के इस्कॉन मंदिर में भी भक्तों की कतार लगी है. ये दौर मध्य रात्रि तक जारी रहेगा.
काशी विश्वनाथ मंदिर में भी देर शाम से अलग-अलग आयोजन होंगे. मंदिर चौक पर भजन संध्या से इस महाउत्स्व की शुरुआत होगी. फिर मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होगा. जन्म के साथ अलग अलग द्रव्यों से उनका अभिषेक किया जाएगा. इसके बाद कान्हा को बाबा के गर्भगृह में विराजेंगे. सुबह मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ भक्तों को कान्हा संग दर्शन देंगें.
इस्कॉन मंदिर में 51 द्रव्यों से होगा महाभिषेक
काशी विश्वनाथ के अलावा गुरुधाम स्थित इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की है. यहां शुक्रवार की माध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष महाभिषेक किया जाएगा. 51 प्रकार के द्रव्यों को मिलाकर तैयार किए गए विशेष प्रसाद से कान्हा का महाभिषेक होगा. विशेष द्रव्यों में गाय का शुद्ध दूध,गंगाजल,दही,गो मूत्र तथा फल-फूलों के रस से तैयार किया गया है. रात 10 बजे से रजत कलशों में रखे विशेष द्रव्य से महाभिषेक शुरू होगा, जो मध्यरात्रि तक चलेगा.
108 प्रकार के व्यंजन होंगे अर्पित
महाभिषेक के बाद लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार होगा. इसके बाद 108 प्रकार के व्यंजनों उन्हें भोग स्वरूप अर्पित किए जायेंगे.जन्माष्टमी से पहले ही पुरे मंदिर को विशेष फूलों से सजाया गया है. फूलों की विशेष झांकी भक्तों को खूब लुभा रही है. इसके साथ ही 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन भी देर रात्रि से जारी है. यह दौर आज मध्य रात्रि तक जारी रहेगा.इन सब के अलावा पुरे मंदिर को खूबसूरत लाइटो से सजाया गया है.
घरों में भी सजी है झंकियां
इनके आलावा भी आज घरों में लड्डू गोपाल के जन्म उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है.आज वाराणसी में अलग अलग जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण से जुडी झंकियां भी लगाई गई है जो खासा आकर्षण का केंद्र है.
About the Author
Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with News18 as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…
और पढ़ें

