Entertainment
oi-Samridhi Arora
Tara Sutaria Ex Boyfriend Aadar Jain: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग शादी करने वाले हैं। हाल ही में कपल का मेहंदी फंक्शन हुआ जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस दौरान आदर ने अलेखा के लिए प्यार का इजहार किया। साथ ही बताया कि उन्होंने 4 साल टाइमपास किया।
आदर जैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते हैं कि, “मैं हमेशा से उसे चाहता था, और हमेशा उसके साथ रहना चाहता था, लेकिन मुझे कभी उसके साथ रहने का मौका नहीं मिला। उसने मुझे टाइम-पास के जरिए 20 साल के लंबे सफर पर भेज दिया। लेकिन आज के दिन ये इंतजार करने के बाद सब कुछ सही लगता है, क्योंकि मैं इस खूबसूरत, महिला से शादी कर रहा हूँ, जो एक ख्वाब जैसी लगती है।”

आदर ने आगे कहा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ, और यह इंतजार करना वाकई में सही था। ये एक राज़ है, मैं हमेशा से उसे प्यार करता था। मैंने अपनी ज़िन्दगी के चार साल टाइमपास किया। लेकिन अब मैं प्यार करता हूं और तुम्हारा ही हूं, बेबी।”
आदर और अलेखा ने पिछले साल सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर भी साझा की। इसमें कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले भी शामिल हुए थे। अब दोनों जल्द ही पति पत्नी बनने वाले हैं। कपल की भव्य मेहंदी सेरेमनी मुंबई में हुई, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जया बच्चन समेत अन्य सितारे भी शामिल हुए।
अलेखा से पहले आदर तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे, और दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया। कपल को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता था। लेकिन साल 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया। पिछले साल, आदर ने एक फोटो शेयर कर ऐलान किया कि उन्होंने अलेखा को प्रपोज किया था। बाद में पता चला कि अलेखा आदर और तारा की करीबी दोस्त थीं, और जब वे डेटिंग कर रहे थे, तो अलेखा उनके साथ नजर आती थीं। इसके बाद अलेखा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।
-

क्या वायरल गर्ल Monalisa के साथ हुआ धोखा? फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर की खुली पोल, जानें पूरा मामला
-

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने ‘छावा’ फिल्म को किया टैक्स फ्री, CM मोहन यादव ने की घोषणा, जानिए क्या फायदा होगा
-

‘अगर यह अभद्रता नहीं है तो क्या है?’ रणवीर इलाहाबादिया की सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, जारी किया आदेश
-

‘सर एक किस हो जाए’ इवेंट में उदित नारायण को देखते ही पैप्स ने की टांग खिचाई, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन
-

Sikandar New Poster: थिएटर में इस दिन दस्तक देगी सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’, पोस्टर में दिखा भाईजान का एंग्री लुक
-

Delhi New CM: प्रवेश वर्मा, नुपूर शर्मा सब रह गए पीछे, अब दिल्ली सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे!
-

Rekha Gupta Family: रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन? दादा आढ़तिया, पिता बैंक मैनेजर, जानें पति-बेटी क्या करते
-

BCCI की खुलेआम चल रही मनमानी, 3 साल से इस राज्य में नहीं हुआ इंटरनेशनल मैच, गुजरात में 2 साल में 11 मुकाबले
-

क्या वायरल गर्ल Monalisa के साथ हुआ धोखा? फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर की खुली पोल, जानें पूरा मामला
-

Rekha Gupta Net Worth: कितनी अमीर दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता? क्या है कारों का कोई कलेक्शन? कितने बच्चे?
-

आज का वृश्चिक राशिफल, 18 फरवरी 2025, मंगलवार – आज अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें!
-

Gaming Payal Dhare Net Worth: पायल कितनी अमीर? PM मोदी भी फैन! मात्र 25 की उम्र में कैसे डॉलर में बढ़ रही कमाई
-

Rekha Gupta CM Delhi: रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाकर BJP ने दोहराया 1993 का इतिहास
-

भारतीय टीम के अहम सदस्य के पिता का निधन, दुबई छोड़कर लौटा घर, किसके घर हुई यह दुखद घटना
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, 1st Match

