Last Updated:
पीएम मोदी ने बंगाल की हिंसा पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं. राज्य में लगभग 300 बीजेपी वर्कर की जान चली गई. बीते विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है. 15 साल के डरावने शासन का अंत हो गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं.
जामनगर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम ने पूरे देश के लोगों को राहत दी है, जिसका मतलब है कि राज्य के लोगों को पीड़ा बहुत अधिक थी. पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिणाम चार मई को घोषित किए गए. भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट जीतकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया. तृणमूल कांग्रेस को मात्र 80 सीट मिलीं.
गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने के बाद एक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी चुनाव का ऐसा प्रभाव शायद ही कभी महसूस किया गया हो.उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है और बड़े-बड़े लोग इस पर विचार कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने कई चुनाव लड़े हैं, कई जीते हैं. जीत-हार चलती रहती है. लेकिन पश्चिम बंगाल के चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद पूरे देश के लोगों ने राहत की सांस ली. इसका मतलब है कि बंगाल के लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैं.’ उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है.’
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके परिणाम विशेषज्ञों के लिए इस बात के लिए अध्ययन का विषय बन सकते हैं कि लोग बार-बार एक ही पार्टी को वोट क्यों देते हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल की, जिसके परिणाम पिछले महीने के अंत में घोषित किए गए थे. भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों और 34 में से 33 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

