Last Updated:
Job Camp In Darbhanga: दरभंगा में 17 सितंबर 2026 को जिला नियोजनालय द्वारा CNC ऑपरेटर के 50 पदों पर जॉब कैंप लगेगा. चयनित उम्मीदवारों को ₹19,000 मासिक वेतन मिलेगा. 10वीं, 12वीं, ITI, स्नातक पास 18-30 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं. पंजीकरण NCS पोर्टल या कैंप स्थल पर कर सकते हैं.
दरभंगा: दरभंगा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अवसर है. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तहत जिला नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को एक जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में CNC ऑपरेटर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 19,000 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा. सहायक निदेशक (नियोजन) के अनुसार, यह जॉब कैंप रामनगर आई.टी.आई. के पास स्थित संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा. कैंप का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.
कुल 50 पदों पर की जाएगी नियुक्ति
इस जॉब कैंप में KK Enterprises कंपनी द्वारा CNC ऑपरेटर के कुल 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. कंपनी इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करेगी. चयनित अभ्यर्थियों को 19,000 रुपये CTC प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.
योग्यता और आयु सीमा
इस जॉब कैंप में 10वीं, 12वीं, ITI और स्नातक पास युवा भाग ले सकते हैं. इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है. जिले के इच्छुक और योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है.
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के National Career Service (NCS) Portal पर अपना निबंधन कर सकते हैं. यदि किसी ने पहले से निबंधन नहीं कराया है, तो जॉब कैंप स्थल पर भी निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
आवश्यक दस्तावेज
जॉब कैंप में आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, 5 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह से निःशुल्क है. यह युवाओं को रोजगार से जोड़ने की एक सरकारी पहल है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें
