Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रौडा सेक्टर में एक बुजुर्ग महिला और उनके 36 साल के बेटे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बेटे की बीमारी से परेशान होकर उन्होंने जान दे दी.
बिलासपुर के रौडा सेक्टर में एक बुजुर्ग महिला और उनके 36 साल के बेटे की मौत हो गई.
बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रौडा सेक्टर में एक बुजुर्ग महिला और उनके 36 साल के बेटे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बेटे की लंबी बीमारी से परेशान होकर उन्होंने किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया था. मृतकों की पहचान 66 साल की कुमुद शर्मा और उनके बेटे अक्षांश के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से अर्की के रहने वाले थे और कुछ समय से रौड़ा सेक्टर में किराए के मकान में रह रहे थे.
पुलिस के मुताबिक अक्षांश पिछले दो-तीन साल से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और बिस्तर पर था. उसकी मां कुमुद रिटायर्ड टीचर थीं. पड़ोसियों को शुक्रवार दोपहर तब शक हुआ जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं दिखी. इसके बाद आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे तो मां-बेटे मृत मिले.
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि बेटे की गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी की वजह से तनाव में आकर महिला ने यह कदम उठाया. दोनों ने किस जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिए हैं. बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धावल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मां और बेटे की जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है.
हादसे का शिकार हो गया था बेटा
बताया ज रहा है कि अक्षांश को चंड़ीगढ़ में तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था, उसके बाद से उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. इसी से वह बेहद परेशान थी.
उनकी एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बहुत ही दुखद घटना है. कुमुद मैम नें हमें भी गर्ल्स स्कूल अर्की में पढ़ाया है. इस तरह से अचानक उनका चले जाना बहुत ही दुखद है. कुमुद मैडम और उनका बेटा भी बहुत अच्छे थे.
एक और महिला ने फेसबुक पर लिखा कि कि कुमुद मैडम के पति का 10 साल पहले स्वर्गवास हो गया था. 36 साल के बेटे ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था और काम करता था. हालांकि, एक गाड़ी ने उसे सड़क पर टक्कर मार दी और वह बुरी तरह से अपाहिज हो गया. उसके इलाज पर बहुत पैसा खर्च किया गया, लेकिन वह ठीक नहीं हो सका. मैम भीतर से टूट चुकी थी.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

