Last Updated:
Bihar Chunav 2025 : पवन सिंह के का पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि पवन सिंह के एनडीए में शामिल होने से एनडीए को लाभ होगा और शाहाबाद के साथ मगध में एनडीए मजबूत होगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री को उम्मीद है कि कुशवाहा-राजपूत वोटर का ध्रुवीकरण चुनाव में लाभ देगा.
सासाराम में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे उपेंद्र कुशवाहा. सासाराम. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अभिनेता पवन सिंह के एनडीए में शामिल होने से NDA को निश्चित रूप से बहुत लाभ होगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहां की पिछले लोकसभा चुनाव में वोटों का बंटवारा हो गया था और वोट विभाजन के कारण विपरीत परिणाम सामने आए थे. लेकिन, इस बार के विधानसभा चुनाव में हम लोग वोट का विभाजन रोक देंगे. ऐसे में सभी जगह एनडीए की जीत होगी. इस बार के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए मजबूत रणनीति बना रही है और इस रणनीति के तहत यह तमाम वर्तमान गतिविधियां सामने आ रही है. उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि पवन सिंह के एनडीए में पुनः वापसी पर निश्चित रूप से एनडीए मजबूत होगा और वह हमेशा एनडीए की हक की बात करते हैं. वे एनडीए को मजबूत करने के पक्ष में काम करते हैं. ऐसे में शाहाबाद तथा मगध के क्षेत्र में एनडीए एक बार फिर से अपनी पकड़ को मजबूत करने जा रहा है.
पवन सिंह के आने से एनडीए को फायदा
यह पूछे जाने पर की क्या पवन सिंह के आने से एनडीए को कितना फायदा होगा, तो उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा के चुनाव में एनडीए के वोटो का जो विभाजन हुआ था. उसे रोकने में सफलता मिलेगी खासकर शाहाबाद और मगध के क्षेत्र में जो विपरीत परिणाम आए थे. उसे सुधार कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि भी हमेशा एनडीए की हित की बात करते हैं और ऐसे में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के इंडिया में आने से एनडीए को लाभ होगा.
कुशवाहा-राजपूत वोटर का होगा ध्रुवीकरण
बता दें कि शाहाबाद इलाके में राजपूत तथा कुशवाहा समाज के वोटरों की संख्या निर्णायक होती है. ऐसे में शाहाबाद तथा मगध के क्षेत्र में राजपूत और कुशवाहा वोटो का ध्रुवीकरण हो सकता है. खासकर काराकाट लोकसभा क्षेत्र में इसका फायदा पहुंचेगा, वहीं आसपास के कई विधानसभा क्षेत्र से प्रभावित होंगे. बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव से पहले एनडीए में पवन सिंह के वापसी से एनडीए को कितना लाभ पहुंचता है.
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

