Last Updated:
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में अभिषेक बनर्जी ने एनसीपीआई (NCPI) में शामिल हुए टीएमसी के 20 पूर्व सांसदों को संसदीय बैठकों में मतदान करने की अनुमति नहीं देने की गुजारिश की है. ममता बनर्जी के भतीजे ने अभिषेक ने कहा है कि इन सांसदों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं लंबित है. ऐसे में सदन में उनकी अलग बैठने की व्यवस्था की भी समीक्षा की जाए.
अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला को लिखा लेटर.(फाइल फोटो)
नई दिल्ली. लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसदीय प्रक्रिया और दलबदल से जुड़े एक बड़े मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. अभिषेक बनर्जी ने अपने पत्र में आग्रह किया है कि कथित तौर पर एनसीपीआई का रुख करने वाले 20 सांसदों को आगामी संसद सत्र की बैठकों में मतदान करने से रोका जाए, क्योंकि उनके खिलाफ अयोग्यता की याचिकाएं अभी लंबित हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा के भीतर इन सांसदों को दी गई अलग बैठने की व्यवस्था पर भी तुरंत पुनर्विचार करने की अपील की है.
लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए इस पत्र के जरिए टीएमसी नेतृत्व ने दो प्रमुख मांगें की है. पहला, मतदान के अधिकार पर रोक की मांग. अभिषेक बनर्जी का तर्क है कि जिन 20 सांसदों ने एआईटीसी से अलग होकर एनसीपीआई का दामन थाम लिया है, उनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला आना बाकी है. ऐसे में विचाराधीन अयोग्यता मामलों के बीच उन्हें सदन की कार्यवाही में मतदान का अधिकार नहीं मिलना चाहिए. दूसरा, सदन के भीतरर बैठने की व्यवस्था की समीक्षा हो. पत्र में यह भी कहा गया है कि सदन के पटल पर इन सांसदों के लिए की गई अलग बैठने की व्यवस्था की तत्काल समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि संसदीय अनुशासन, दल की स्थिति और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन सुनिश्चित हो सके.
ओम बिरला ने कहा कि BRICS के 20 वर्ष पूरे होना इसकी बढ़ती वैश्विक भूमिका और महत्त्व का प्रतीक है.
क्या पलट जाएगा सदन का खेल?
संसदीय गलियारों में इस पत्र के सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इससे सदन के वोटिंग समीकरणों और राजनीतिक दांवपेच में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. दलबदल कानून संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता याचिकाओं का निपटारा पीठासीन अधिकारी यानी लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है. जब तक इन याचिकाओं पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक सांसदों की सदस्यता और मतदान के अधिकार को लेकर कानूनी व प्रक्रियात्मक बहस बनी रहती है.
वोटिंग अंकगणित पर असर
किसी भी महत्वपूर्ण विधेयक, प्रस्ताव या मत विभाजन की स्थिति में यदि 20 सांसदों के मताधिकार पर रोक या विवाद की स्थिति बनती है, तो नजदीकी आंकड़ों वाले मामलों में इसका असर दिख सकता है. हालांकि, सामान्य कामकाज में यह मुद्दा मुख्य रूप से राजनीतिक दबाव और प्रक्रियात्मक स्पष्टता से जुड़ा माना जाता है. अभिषेक बनर्जी का यह कदम अपनी पार्टी के भीतर यह कड़ा संदेश देने की कोशिश भी है कि दल-बदल या समानांतर गुटबाजी की स्थिति में अयोग्यता की कार्रवाई और मताधिकार को लेकर पार्टी पूरी तरह सख्त और सक्रिय है.
परिसीमन के बाद किस राज्य में कितनी हो जाएगी लोकसभा सीटें?
अब स्पीकर ओम बिरला के पाले में गेंद
अभिषेक बनर्जी के इस पत्र के बाद अब सारा दारोमदार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रुख और संसदीय नियमों की व्याख्या पर टिक गया है. क्या स्पीकर कार्यालय लंबित अयोग्यता याचिकाओं की स्थिति को देखते हुए मतदान और बैठने की व्यवस्था पर कोई अंतरिम निर्देश जारी करेगा? या फिर सदन के नियमों और पूर्व नजीरों के आधार पर यह तय किया जाएगा कि अंतिम निर्णय आने तक सांसदों के अधिकारों पर क्या व्यवस्था लागू होगी?
अभिषेक बनर्जी द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा गया यह पत्र आगामी संसदीय बैठकों से पहले एक बड़ा राजनीतिक और प्रक्रियात्मक दांव है. इससे यह साफ होता है कि 20 सांसदों के एनसीपीआई से जुड़े घटनाक्रम को लेकर टकराव अब केवल बाहर की बयानबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि संसद के भीतर मतदान और बैठने की व्यवस्था तक पहुंच चुका है.
About the Author
Ravishankar Singh: Digital Journalist
Ravishankar Singh is a senior Hindi journalist with around 21 years of experience across television, digital media, investigative journalism and political…

