Last Updated:
Rojgar mela: सुल्तानपुर जिले के पयागीपुर में 6 व 7 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका देगी. यह मेला दिव्यांग जनों के लिए केन्द्रित रहेगा. जहां कंपनी अच्छी सैलरी के साथ-साथ कैंटीन और ट्रेवल की भी सुविधा प्रदान करेगी. सबसे खास बात यह है कि इस रोजगार मेले में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
सुल्तानपुरः युवाओं का यह सपना होता है कि वह अच्छी कंपनी में रोजगार प्राप्त करें. इसी क्रम में सुल्तानपुर के पयागीपुर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय (माडल कैरियर सेंटर) और कौशल विकास मिशन द्वारा 6 और 7 अगस्त को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश की बड़ी कंपनी भी प्रतिभाग कर रही हैं. इस रोजगार मेले में कंपनी में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को अधिक वेतन प्राप्त होगा.
पयागीपुर आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला
सुल्तानपुर जिले के एम आई एस प्रबंधक मोनू दुबे ने लोकल 18 से बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा पयागीपुर चौराहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जो 6 और 7 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा. इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका देगी. यह मेला दिव्यांग जनों के लिए केन्द्रित रहेगा. जहां कंपनी अच्छी सैलरी के साथ-साथ कैंटीन और ट्रेवल की भी सुविधा प्रदान करेगी. सबसे खास बात यह है कि इस रोजगार मेले में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही आईटीआई डिग्री भी हो. इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसमें सभी डिग्री धारकों के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. इसमें अलग-अलग उम्र के लोगों को शामिल किया जाएगा. आपको बता दें कि इस रोजगार मेले में 1हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएंगी.
ये हैं जरूरी दस्तावेज
जिला कौशल प्रबंधक ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल हो रहे इच्छुक अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स के तौर पर 10th,12th, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन तकनीकी प्रशिक्षण की डिग्री, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक, सीवी और 5 पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा. ध्यान रहे कि सभी कागजात की 5 प्रति अवश्य लाएं. इसके अलावा अभ्यर्थी किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला कौशल विकास मिशन कार्यालय सुल्तानपुर पर संपर्क कर सकते हैं. रोजगार मेले में सिलेक्शन पाने वाले युवाओं को एक अच्छा वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा. जिसमें अलग-अलग पदों के अलग-अलग वेतन निर्धारित किए गए हैं. वहीं काम करने के स्थान के बारे में बात करें तो काम करने की जगह कंपनियों की इच्छानुसार होगी.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

