Last Updated:
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अनंत अंबानी को आंध्र का लाडला बेटा बताया है. मदनपल्ले में इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर और 40 हजार करोड़ के हॉर्टिकल्चर हब का शिलान्यास करते हुए अनंत अंबानी ने राज्य में 1 लाख करोड़ के निवेश का ऐलान किया. इस प्रोजेक्ट से राज्य में 3 लाख नौकरियां पैदा होंगी. उन्होंने कहा कि यह नया संस्थान अब हर किसान को अपने खेत का सीईओ बनाएगा.
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में गांधी जयंती पर कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की शुरुआत हुई. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर का शिलान्यास किया. इस मंच पर मौजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी को मुख्यमंत्री ने आंध्र का लाडला बेटा बताया. अनंत अंबानी ने भी खुद को इस माटी का बेटा बताते हुए राज्य में 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की. यह निवेश कंप्रेस्ड बायोगैस प्रोजेक्ट्स में लगाया जाएगा. इस मौके पर रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब की नींव भी रखी गई है. इस पूरे प्रोजेक्ट से राज्य के किसानों की आय में इजाफा होगा. इसके साथ ही नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. यह आंध्र प्रदेश को आधुनिक खेती का सबसे बड़ा केंद्र बनाने के उद्देश्य से किया गया है.
‘भारत का हर किसान अपने खेत का सीईओ बनेगा’
रिलायंस के 1 लाख करोड़ के इस मेगा प्लान से किसानों को क्या फायदा?
रिलायंस इस संस्थान के साथ मिलकर चार बड़े स्तरों पर काम करेगा. गांवों में वर्चुअल क्लासरूम बनाकर किसानों को आधुनिक खेती सिखाई जाएगी. दूसरा, जियो कृषि के जरिए नई तकनीक सीधे खेतों तक पहुंचेगी. तीसरा, वनतारा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के अनुभव से पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके साथ ही कंप्रेस्ड बायोगैस प्रोजेक्ट्स से राज्य में 3 लाख नौकरियां निकलेंगी. अनंत ने कहा कि देश को खाना देने वाला किसान अब ऊर्जा का दाता भी बनेगा.
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें

