Last Updated:
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कोरोनरी साइनस और स्प्लीन पर अनूठा शोध कर रहा है.
शोध कार्यों में डा. प्रदीप कश्यप के साथ डा. पंकज सोनी, डा. पंकज कुमार और डा. मनोज भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक का एनाटॉमी विभाग दो प्रमुख शोधों पर काम कर रहा है. यह शोध इससे पहले हिमाचल प्रदेश में नहीं हुए हैं. इसमें पहला शोध कोरोनरी साइनस को लेकर जबकि दूसरा शोध स्प्लीन को लेकर है. गौरतलब है कि एनाटॉमी विभाग शरीर के इन दोनों आंतरिक अंगों के माप पर अध्ययन कर रहा है.
डा. प्रदीप ने बताया कि कोरोनरी साइनस हृदय की एक बड़ी नस होती है जो हृदय की संचार प्रणाली में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. हृदय में माइट्रल रिगर्जिटेशन होने की स्थिति पर एक बाहरी उपकरण डाला जाता है. मानव शरीर में बाहरी उपकरण तभी डाले जाते हैं जब उस अंग का सही माप पता हो और यह माप क्षेत्र के हिसाब से वहां के लोगों के अलग-अलग होते हैं. इस माप को जांचने के लिए 40 हृदयों पर शोध किया जा रहा है जिसमें कॉलेज का फॉरेंसिक विभाग भी मदद कर रहा है. यह जांच मृतकों के हृदयों पर की जा रही है. अभी तक 15 हृदयों पर इसकी जांच हो चुकी है जबकि शेष जांच की प्रक्रिया जारी है. मार्च 2026 तक इस शोध कार्य को पूरा करके इसे प्रकाशित कर दिया जाएगा.
क्या होते हैं स्प्लीन
स्प्लीन यानी पेट की तिल्ली का भी लिया जा रहा है मापविभाग द्वारा दूसरा शोध स्प्लीन यानी पेट की तिल्ली पर भी किया जा रहा है. डा. प्रदीप ने बताया कि इस तिल्ली का आकार भी क्षेत्र के हिसाब से वहां के लोगों का अलग-अलग होता है. यह तिल्ली पेट के ऊपरी बाएं हिस्से में पसलियों के नीचे स्थित एक मुट्ठी के आकार का अंग है. यह तिल्ली खून को फिल्टर करने का काम करती है.
सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन
पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करके रक्त का भंडारण करती है और संक्रमण से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करती है. विभाग द्वारा क्षेत्र के हिसाब से इसका माप जांचने का कार्य भी किया जा रहा है ताकि भविष्य में लोगों को इससे जुड़ी बीमारियों पर बेहतरीन उपचार दिया जा सके. मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग द्वारा किए जा रहे इन शोध कार्यों में डा. प्रदीप कश्यप के साथ डा. पंकज सोनी, डा. पंकज कुमार और डा. मनोज भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

