Last Updated:
Cyclonic Storm DITWAH: साइक्लोन दितवाह बंगाल की खाड़ी में जमकर तबाही मचा रहा है. श्रीलंका में इस तूफान की वजह से शुक्रवार को 69 लोगों की मौत हो गई थी. अब ये तूफान भारत की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने पहले ही पांच राज्यों- तामिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया था. सभी स्कूल, ट्रेन, फ्लाइट और ट्रांस्पोर्ट सेवा रद्द की गई.
साइक्लोन दितवाह भारत कब पहुंचेगा, क्या है इसका रूट?वायुसेना ने श्रीलंका में पहुंचाई राहत सामग्री
चक्रवात दितवाह से श्रीलंका में हुई भारी तबाही के बाद भारत ने तुरंत ऑपरेशन सागर बंधु शुरू कर मानवीय सहायता पहुंचाई. भारतीय वायुसेना ने 28/29 नवंबर की रात हिंडन एयरबेस से एक C-130 और एक IL-76 विमान रवाना किए, जिनमें 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक NDRF कर्मी और 8 टन उपकरण कोलंबो पहुंचाए गए. प्रभावित समुदायों के लिए आवश्यक राशन, चिकित्सा सहायता और जरूरी आपूर्ति तुरंत उपलब्ध कराई गई. नेबर फर्स्ट की नीति को दोहराते हुए भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि संकट की घड़ी में श्रीलंका अकेला नहीं है, भारत उसके साथ मजबूती से खड़ा है.
यहां-यहां खतरा, IMD की चेतावनी
Operation Sagar Bandhu | Humanitarian Assistance
In the wake of the devastation caused by Cyclone Ditwah across Sri Lanka, India swiftly launched Operation Sagar Bandhu to bolster relief efforts.

