Last Updated:
सहारनपुर में मौन पालन लंबे समय से किसानों और युवाओं के लिए आय का सशक्त साधन बना हुआ है. यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और कृषि आधारित वातावरण मधुमक्खी पालन के लिए बेहद अनुकूल माने जाते हैं. यही वजह है कि जिले में शहद उत्पादन की यूनिट लगातार बढ़ रही हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. इस मौन पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को केवल 10 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में वैज्ञानिक पद्धति से मौन पालन के कृषि एवं बागवानी आधारित व्यवसाय को बढावा देने और युवक-युवतियों को स्वरोजगार सृजन के अवसर स्थापित करने के उद्देश्य से सहारनपुर उद्यान विभाग के अधीन औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र में 16 सितंबर से 15 दिसंबर तक 90 दिवसीय मौनपालन प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है. सहारनपुर जनपद शहद उत्पादन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है. यहां तैयार होने वाला शहद न सिर्फ देशभर में, बल्कि विदेशों तक अपनी मिठास छोड़ता रहा है. इसी पहचान को और मजबूत करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा 90 दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है.
10 रुपये देने होंगे प्रशिक्षण शुल्क
सहारनपुर में मौन पालन लंबे समय से किसानों और युवाओं के लिए आय का सशक्त साधन बना हुआ है. यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और कृषि आधारित वातावरण मधुमक्खी पालन के लिए बेहद अनुकूल माने जाते हैं. यही वजह है कि जिले में शहद उत्पादन की यूनिट लगातार बढ़ रही हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. इस मौन पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को केवल 10 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा. हालांकि प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने-पीने की व्यवस्था प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं करनी होगी.
15 सितंबर से पहले करें आवेदन
मौन पालन प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि अभी हाल ही में हमारी एक ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है जो की 16 सितंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी. यह प्रशिक्षण हमारा 90 दिन का रहेगा तो इसलिए जो भी इस प्रशिक्षण को लेना चाहते हैं वह 15 सितंबर से पहले-पहले अपना आवेदन कर दे. आवेदन केवल और केवल ऑफलाइन रहेगा. जिसमें एक फोटो, आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी साथ ही उम्र 18 से ऊपर हो और कम से कम कक्षा 8 पास हो. इसके अतिरिक्त पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शुरू के 40 व्यक्तियों को ही सिलेक्ट किया जाएगा.
90 दिन के प्रशिक्षण के बाद आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा उसके बाद आप मौनपालन से संबंधित कहीं पर भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं. इसके तरीके आप लोन लेकर भी अपना खुद का मधुमक्खी का काम शुरू कर सकते हैं, और सरकार भी इस चीज को बढ़ावा दे रही है तो विभिन्न योजनाओं के माध्यम से व्यक्ति ट्रेनिंग के बाद 0% पर लोन लेकर भी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकता है और अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकता है साथ ही मधुमक्खी पालन से पर परागण बढ़ता है. जिससे फसलों को भी काफी फायदा होता है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

