Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
सलमान
खान
की
आगामी
फिल्म
‘बैटल
ऑफ
गलवान’
की
घोषणा
के
बाद
से
ही
यह
प्रोजेक्ट
लगातार
चर्चा
में
बना
हुआ
है।
यह
फिल्म
पत्रकार
शिव
अरूर
और
राहुल
सिंह
की
चर्चित
किताब
‘इंडियाज
मोस्ट
फीयरलेस
3’
के
एक
अध्याय
से
प्रेरित
बताई
जा
रही
है,
जिसमें
साल
2020
में
गलवान
घाटी
में
भारतीय
और
चीनी
सैनिकों
के
बीच
हुई
ऐतिहासिक
झड़प
का
जिक्र
है।

गलवान
घाटी
की
सच्ची
घटना
से
प्रेरित
कहानी
फिल्म
की
कहानी
उस
संघर्ष
पर
आधारित
है,
जिसमें
बिहार
रेजिमेंट
के
कर्नल
बी.
संतोष
बाबू
ने
अपने
जवानों
के
साथ
अदम्य
साहस
का
परिचय
दिया
था।
इस
झड़प
में
भारतीय
सैनिकों
ने
कठिन
हालात
में
भी
देश
की
सीमाओं
की
रक्षा
की।
इसी
बहादुरी
और
बलिदान
की
कहानी
को
बड़े
पर्दे
पर
दिखाने
की
तैयारी
की
जा
रही
है।
सलमान
खान
के
किरदार
को
लेकर
अटकलें
फिल्म
के
ऐलान
के
बाद
शुरुआती
रिपोर्ट्स
में
दावा
किया
गया
था
कि
सलमान
खान
कर्नल
बी.
संतोष
बाबू
का
किरदार
निभाएंगे।
इन
अटकलों
को
तब
और
बल
मिला,
जब
सलमान
को
कर्नल
संतोष
बाबू
जैसी
मूंछों
में
देखा
गया।
माना
जाने
लगा
कि
वे
इस
किरदार
की
तैयारी
में
जुट
चुके
हैं।
बायोपिक
नहीं
है
‘बैटल
ऑफ
गलवान’
हालांकि,
अब
हालिया
मीडिया
रिपोर्ट्स
ने
इन
कयासों
पर
विराम
लगा
दिया
है।
हिंदुस्तान
टाइम्स
की
एक
रिपोर्ट
के
अनुसार,
‘बैटल
ऑफ
गलवान’
कर्नल
संतोष
बाबू
की
बायोपिक
नहीं
है।
फिल्म
में
न
तो
उनके
शुरुआती
जीवन
को
दिखाया
जाएगा
और
न
ही
कहानी
को
पूरी
तरह
उनकी
निजी
यात्रा
पर
केंद्रित
किया
गया
है।
फिल्म
में
होगा
मजबूत
ह्यूमन
एंगल
रिपोर्ट
में
एक
सूत्र
के
हवाले
से
कहा
गया
है
कि
यह
फिल्म
गलवान
घाटी
की
असली
घटना
से
प्रेरित
है,
न
कि
किसी
एक
व्यक्ति
की
जीवन
कहानी
से।
सूत्र
के
मुताबिक,
सलमान
खान
की
फिल्मों
की
तरह
इसमें
भी
इंसानियत
और
भावनाओं
का
मजबूत
पहलू
देखने
को
मिलेगा।
खासतौर
पर
फिल्म
के
क्लाइमैक्स
में
एक
गहरा
ह्यूमन
एंगल
पेश
किया
जाएगा,
जो
दर्शकों
को
भावनात्मक
रूप
से
जोड़
देगा।
किरदार
होगा
प्रेरित,
लेकिन
हूबहू
नहीं
कुछ
अन्य
रिपोर्ट्स
का
यह
भी
कहना
है
कि
सलमान
खान
का
किरदार
कर्नल
संतोष
बाबू
से
प्रेरित
हो
सकता
है,
लेकिन
वे
सीधे
तौर
पर
उन्हीं
की
भूमिका
में
नजर
नहीं
आएंगे।
यानी
किरदार
काल्पनिक
होगा,
लेकिन
उसकी
आत्मा
और
साहस
गलवान
के
असली
नायकों
से
जुड़ा
रहेगा।
-

‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा को देख रो पड़े अरुण खेत्रपाल के भाई, बोले- ‘तुमने मुझे अंदर तक’
-

Year Ender 2025: जब फिल्मों में हीरो नहीं, विलेन बने असली ‘स्टार’, इन 8 Villains ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कहर
-

Shweta Tiwari ने ठंड में किया ऐसा काम, 45 की उम्र में इंटरनेट पर लगाई आग, वायरल हुआ ‘Bomb’ लुक
-

Tara Sutaria को बदनाम करने के लिए ऑफर हुए थे 6000 रुपए? इंफ्लुएंसर का शॉकिंग खुलासा, क्या है वीडिया का सच?
-

Mohanlal पर टूटा दुखों का पहाड़, साउथ सुपरस्टार की मां की हुई मौत, क्या हुआ था उनके साथ?
-

Riya Sen MMS Scandal: राजघराने की बेटी की MMS कांड ने बदली जिंदगी, बर्बाद हुआ करियर, जानें वायरल क्लिप का सच
-

अक्षय खन्ना के ‘दृश्यम 3’ विवाद पर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात
-

Rakul Preet Singh के भाई के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, क्या किया अमन प्रीत सिंह ने? क्यों ढूंढ रही पुलिस?
-

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा पर रेखा ने लुटाया ऐसा प्यार, पोस्टर को किया Kiss और फिर जो हुआ
-

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बड़ा खुलासा, डेट से लेकर वेन्यू तक की जान लें डिटेल्स
-

Sunny Leone को लेकर मचा बड़ा हंगामा, मथुरा में हुआ बवाल, New Year पार्टी में होगा कौन सा धमाका?
-

New Year 2026: देशभक्ति से भरपूर रहेगा नया साल, ‘बॉर्डर 2’ के साथ ये 3 बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

