India
oi-Bhavna Pandey
Shambhu Khanauri border News: चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार, 19 मार्च 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल समेत कई किसान नेताओं को मोहाली में हिरासत में लिया। इन नेताओं को उस समय हिरासत में लिया जब ये चंडीगढ़ में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक से लौट रहे थे।
इसके अलावा देर रात पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जो महीनों से किसानों के टेंट और बैराकैटिंग लगा रखे थे उन पर बुलडोजर चलवाकर पूरा बॉर्डर खाली करवा दिया। पुलिस इस कार्रवाई के तहत खनौरी सीमा पर अब तक लगभग 700 किसानों को हिरासत में लिया जा चुका है।

बता दें बीते 13 महीने से किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे जिसके कारण इन सीमा क्षेत्रों को बंद कर दिया गया था। बुधवार को इन प्रदर्शनकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंभू और खनौरी सीमाओं को खाली करवा दिया। हरियाणा पुलिस किसानों की आवाजाही को रोकने के लिए लगाए गए कंक्रीट के बैरिकेड्स को हटा रही है, जहां वे विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे थे।

3,000 पुलिस बल तैनात किया गया, निलंबित रहीं इंटरनेट सर्विस
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर विरोध स्थलों पर स्थिति को संभालने के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।। पटियाला रेंज के डीआईजी मंदीप सिंह संधू की कमान में एंबुलेंस, बसें और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई थीं। पुलिस की कार्रवाई पर किसानों के विरोध के बीच खनौरी बॉर्डर और संगरूर और पटियाला जिलों में इंटरनेट सर्विस निलंबित कर दी गई और पंजाब के कई क्षेत्रों में भी इंटरनेट निलंबित रहा।
किसानों ने पंजाब की मान सरकार पर विश्वासघात का लगाया आरोप
किसानों ने पुलिस कार्रवाई और सरकार के रुख का कड़ा विरोध किया और पंजाब में आप सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने बातचीत का वादा करके और भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह करके उन्हें गुमराह किया, लेकिन बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया और प्रदर्शन स्थल खाली करवा दिया गया। आप सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन के जरिए किसानों की शिकायतें मुखर हुईं।
#WATCH | Punjab Police demolished the tents erected by farmers at the Punjab-Haryana Shambhu Border, where they were sitting on a protest over various demands.
The farmers are also being removed from the Punjab-Haryana Shambhu Border. pic.twitter.com/TzRZKEjvXD
— ANI (@ANI) March 19, 2025
पंजाब के मंत्री ने क्या कहा?
वहीं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रदर्शनकारियों को सीमाओं से हटाने की पुलिसिया कार्रवाई को सही बताया। उन्होंने कहा ” शंभू और खनौरी राजमार्ग पंजाब की लाइफलाइन हैं, जिनके बंद होने से उद्योग और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।” इतना ही नहीं उन्होंने सुझाव दिया कि किसानों को अपना विरोध प्रदर्शन दिल्ली ले जाना चाहिए।
#WATCH | Visuals from the Haryana—Punjab Shambhu Border, where Haryana Police is removing concrete barricades erected to restrict farmers’ movement further from where they were sitting in a protest over various demands.
Yesterday, late in the evening, Punjab police removed the… pic.twitter.com/hkqyUodLEO
— ANI (@ANI) March 20, 2025
-

Seema Haider: ‘वो बिना शादी के गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई’, सीमा पर भड़का पाकिस्तानी पति, जानिए क्या कहा?
-

BJP New President: दिल्ली से नागपुर तक नए भाजपा अध्यक्ष की चर्चा, PM मोदी-संघ प्रमुख लगाएंगे मुहर?ये 5 नाम आगे
-

Sunita Williams की धरती पर लौटने के बाद कैसी है तबीयत, अभी कहां पर हैं? कब जाएंगी घर
-

वृषभ राशिफल आज: अपने अंतर्मन पर भरोसा रखें, होंगे सफल
-

‘घर की बात घर में रहती तो अच्छा था, इनका असली चेहरा’, पत्नी के साथ राजा भैया के रिश्ते पर करीबी का बड़ा खुलासा
-

Sunita Williams Return: 286 दिन, 4000+ पृथ्वी के चक्कर काट लौंटी सुनीता, पहली तस्वीर आई समाने, क्या-क्या हुआ?
-

Shani Gochar 2025: सावधान ! शनि बदल रहा है राशि,बचकर रहें ये 5 राशि वाले, आ सकती है बड़ी मुसीबत
-

मकर राशिफल आज: आत्मनिरीक्षण करें और खुद का ख्याल रखें
-

Sunita Williams: क्या सुनीता विलियम्स भारतीय नागरिक हैं? कौन हैं इनके माता-पिता, क्या धर्म मानती हैं?
-

Seema Haider ने बेटी को दिया जन्म, सामने आई नवजात की पहली तस्वीर! बच्ची को मिलेगी किस देश की नागरिकता?
-

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान टी20 में कितने ओवर काटे गए? किस वजह से लिया यह फैसला
-

‘उसने मुझे आंख मारी और फिर…’,16 साल के लड़के ने मलाइका अरोड़ा के साथ सरेआम की ऐसी हरकत

