Last Updated:
केरल की कासरगोड जिला पुलिस ने बम और विस्फोटक खोजने में माहिर दो जांबाज स्निफर डॉग्स ‘बाडी’ और ‘कामी’ को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई दी. जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि वे केवल पुलिस डॉग्स नहीं, बल्कि हमारे सहकर्मी थे.
केरल पुलिस ने दी भावुक विदाई.
केरल. किसी भी पुलिस बल में सुरक्षा की अग्रिम पंक्ति में तैनात रहकर अनगिनत जानें बचाने वाले बेजुबान हीरो जब अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होते हैं, तो महकमे का हर जवान और अफसर भावुक हो जाता है. कुछ ऐसा ही नजारा केरल की कासरगोड जिला पुलिस में देखने को मिला, जब दो सम्मानित जांबाज स्निफर डॉग्स ‘बाडी’ (Badi) और ‘कामी’ (Kami) को उनके लंबे और बेदाग सेवाकाल के बाद आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्ति की भावुक विदाई दी गई.
कासरगोड जिला पुलिस लाइंस में आयोजित इस विदाई समारोह में जिला पुलिस प्रमुख पी. निधिन राज समेत कई आईपीएस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ केरल पुलिस के जवान मौजूद रहे.
#WATCH | Keralam | Kasaragod Police bids emotional farewell to decorated K-9s Badi and Kami“They are not police dogs; they are our colleagues. Badi and Kami are a matter of pride for us,” said Kasaragod District Police Chief P. Nidhin Raj.

