Entertainment
oi-Bhavna Pandey
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। लुधियाना कोर्ट ने सोनू सूद के खिलाफ गैर जमानती-वारंट जारी किया है। ये वारंट सोनू सूद को 10 लाख रुपये के धोखाधड़ी से जुड़े केस के संबंध में कोर्ट ने जारी किया है।
लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ ये गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने ये समन लुधियाना के एडवोकेट राजेश खन्ना के द्वारा मोहित शुक्ला के खिलाफ दायर 10लाख के धोखाधड़ी मामले के संबंध में जारी किया गया है।

इस के में आरोप है कि नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया गया था। इस मामले में गवाही देने के लिए सोनू को कोर्ट में बुलाया गया था। सूद के गवाही देने के लिए अदालत में उपस्थित नहीं होने के बाद मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

