Last Updated:
महाराष्ट्र में 14 सितंबर से शुरू हुए गणेशोत्सव के पावन पर्व के बीच भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन मुंबई पहुंचे. पदभार संभालने के बाद राज्य के अपने पहले दौरे पर नवीन ने बप्पा की चौखट पर मत्था टेका. उन्होंने मुंबई के सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और ऐतिहासिक लालबागचा राजा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की.
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को गणेश उत्सव के बीच मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और लालबागचा राजा के दर्शन किए तथा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की, नवीन गणेश उत्सव के अवसर पर मुंबई और पुणे के एक दिवसीय दौरे पर हैं. गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हुआ है.
नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम भी थे. नवीन ने संवाददाताओं से कहा कि वह गणेश उत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र आने पर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं जो भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद राज्य का उनका पहला दौरा है. उन्होंने कहा, “मैं अभिभूत हूं और महाराष्ट्र तथा देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं.”
मुंबई में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद, वे पुणे के लिए रवाना होंगे, जहां वे प्रमुख गणेश मंडलों में जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. पुणे पहुंचने पर नवीन कस्बा पेठ मंडल में जाकर गणपति बप्पा के दर्शन करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. यह दौरा गणेशोत्सव के दौरान शहर में उनके निर्धारित धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद, शाम 5:00 बजे, नवीन पुणे के विश्व प्रसिद्ध श्रीमंत दगडुशेठ हलवाई गणपति मंदिर जाएंगे. वे इस प्रसिद्ध गणपति मंडल में श्री गणेश के दर्शन और पूजा में भाग लेंगे, जो इस त्योहार के दौरान प्रमुख पूजा स्थलों में से एक है.
शाम 5:30 बजे, भाजपा अध्यक्ष सदाशिव पेठ स्थित साने गुरुजी तरुण मित्र मंडल में प्रार्थना करेंगे. इसके बाद वे कोथरूड स्थित श्री साई मित्र मंडल में श्री गणेश के दर्शन और प्रार्थना करने जाएंगे.

