Last Updated:
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे. इस दौरान पूरे परिवार ने बप्पा के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा अर्चना की. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परिवार ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया.
मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचा अंबानी परिवार
मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. उनके साथ बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहे. पंडाल में अंबानी परिवार के पहुंचते ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे. मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ बप्पा की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की. अनंत और राधिका दोनों पारंपरिक कपड़ों में नजर आए. मंडल के सदस्यों ने परिवार का स्वागत किया और उन्हें प्रसाद भेंट किया.
About the Author
दीपक वर्माDeputy News Editor
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें

