Last Updated:
Mirzapur News : मिर्जापुर जिले के रमईपट्टी में स्थित प्राइवेट कोचिंग संस्थान पर सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए टीम पहुंची तो इंतजाम नाकाफी मिले. कोचिंग का गेट ही काफी संकरा मिला. पूरी बिल्डिंग में कहीं पर भी फायर सेफ्टी को लेकर इंतजाम नाकाफी आए. बिल्डिंग में आग लग जाने के बाद भागने को लेकर भी एग्जिट गेट नहीं बनाए गए थे.
मिर्जापुर: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग में लगे आग की वजह से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. घटना के बाद कोचिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. मिर्जापुर जिले में भी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा और फायर के मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. कोचिंग संस्थानों में फायर सिटी के नाम पर्याप्त उपकरण है या नहीं? आग लगने के बाद बचाव के इंतजाम. बिल्डिंग में फाय एक्जिट डोर है या नहीं. सुरक्षा मानकों का पूरी तरीके से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. लखनऊ में आग लगने के बाद जब मिर्जापुर में कोचिंग संस्थानों की जांच हुई, तो पूरा सच सामने आ गया. इस बीच पुलिस ने एक कोचिंग को सील कर दिया है और दूसरे कोचिंग के खिलाफ नोटिस जारी किया है.
मिर्जापुर जिले के रमईपट्टी में स्थित प्राइवेट कोचिंग संस्थान पर सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए टीम पहुंची तो इंतजाम नाकाफी मिले. कोचिंग का गेट ही काफी संकरा मिला. पूरी बिल्डिंग में कहीं पर भी फायर सेफ्टी को लेकर इंतजाम नाकाफी आए. बिल्डिंग में आग लग जाने के बाद भागने को लेकर भी एग्जिट गेट नहीं बनाए गए थे. कोचिंग के पास पर्याप्त फायर उपकरण भी मौजूद नहीं थे. नगर मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के बाद इंतजाम नाकाफी मिलने के बाद कोचिंग को नोटिस जारी किया गया है. प्राइवेट कोचिंग संस्थान नेट, जेईई, बोर्ड परीक्षा आदि की तैयारी करता है. इस कोचिंग में बिजनेसमैन से लेकर डॉक्टर के बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते हैं.
बिना सेफ्टी चलाने पर होगी कार्रवाई : नगर मजिस्ट्रेट
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मिर्जापुर शहर में अलग-अलग कोचिंग संस्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई है. जांच में खामियां मिलने पर आकाश कोचिंग इंस्टिट्यूट को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही रमईपट्टी में स्थित कोचिंग संस्थान को नोटिस जारी किया गया है. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. छात्रों की जान की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है सभी कोचिंग संस्थानों को हिदायत दिया गया है कि बिना फायर सेफ्टी के कोचिंग का संचालन ना करें. सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें. अन्यथा अगली बार खामियां मिलने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

