इनके दिल्ली में बड़ी बड़ी होटलों के दौरे समझ में नहीं आ रहे हैं: डोटासरा
विधानसभा में डोटासरा ने भजनलाल सरकार के डिप्टी सीएम बैरवा को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री के दिल्ली दौरे बढ़ गए थे, आजकल तो काम हो गए हैं। उन्होंने सीएम भजनलाल की तरफ इशारा इंगित करते हुए कहा कि ‘आपका दौरा तो हमें समझ में आते हैं, लेकिन इनके दिल्ली में बड़ी-बड़ी होटलों के दौरे हमारी समझ से बाहर है। इस पर जब बीजेपी विधायकों ने हंगामा करने की कोशिश की, तो डोटासरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘सुनो आप! मुझसे बुलवाना चाहते हो क्या?‘ डोटासरा ने आगे कहा कि कोई बात नहीं मैं तो दिल्ली दौरे की तो बता रहा हूं।
इस समिति से भी डिप्टी सीएम को हटाना पड़ेगा
डोटासरा ने विधानसभा में अपनी बारी के दौरान डिप्टी सीएम को घेरने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि पहले भी आपने जिलों के लिए बनाई गई समिति में डिप्टी सीएम को अध्यक्ष बनाया था। उस समय तो आपने हटा दिया, लेकिन मैं लिखकर देता हूं कि इस इंग्लिश मीडियम स्कूल की समीक्षा समिति से भी आपको डिप्टी सीएम को हटाना पड़ेगा, क्योंकि दूदू विधानसभा क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत पर इंग्लिश मीडियम स्कूल है। इसे बंद करने के लिए ग्रामीण कोई लिखकर नहीं देगा।

