21 दिन बाद सबसे बड़ी बहन की शादी
हिमांशु 3 बहनों के बीच इकलौता भाई और सबसे छोटा था। पिता मुकेश कुमार मजदूरी करते हैं। 21 दिन बाद उसकी सबसे बड़ी बहन अनुराधा की शादी है, जिसकी तैयारियों के लिए पूरा परिवार को दुखद हादसे से गुजरना पड़ रहा है।
जूस के लिए ले गया था पैसे, खरीद लाया गंधक-पोटाश
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार हिमांशु की मां रेखा का कहना है कि हिमांशु ने उससे 100 रुपए लिए थे। उसने कहा था कि वह जूस पीकर आएगा। पीछे से हिमांशु 50 रुपए का पोटाश और 50 रुपए का गंधक लेकर घर आया। घर लाकर उसने पोटाश और गंधक को मिक्सी में पीसा तो उसकी बहन आचुकी ने उसे डांटते हुए ऐसा करने से मना भी किया लेकिन हिमांशु नहीं माना और जिद करके मिश्रण को मिलता रहा।
धमाका इतना भयानक कि उड़ गए चिथड़े
हिमांशु ने इस मिश्रण को एक कांच की बोतल में डालकर अपनी जेब में रख लिया। वहीं हिमांशु पटाखे चलाने के औजार दमखल से पटाखे चला रहा था। इसी दरमियान अचानक वह दमखल कांच की बोतल पर से टकरा गया और एक तेज धमाका हुआ। इस धमाके में हिमांशु के बाएं पैर के आधे हिस्से के चिथड़े उड़ गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी गंधक और पोटाश मिलाकर बजाते हैं पटाखे
आपको बता दें कि भले ही त्यौहारों पर मार्केट में पटाखे की कई वैरायटी उपलब्ध होती हो लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों होली-दीपावली जैसे त्यौहारों पर पोटाश जैसे चीजों से बने पटाखे ही जलाते हैं। पुलिस और प्रशासन इस हादसे के बाद भी ऐसे सामग्री बेचने वालों पर पांबद करने का अभी सिर्फ मानस बना रही है।

