Last Updated:
भुवनेश्वर में सरोज मिश्रा उर्फ भवानी सिद्धार्थ शंकर ने ब्राह्मण मेट्रिमोनी पर डॉक्टर बनकर महिला से 1.3 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

फर्जी डॉक्टर बन महिला डॉक्टर से ठग लिए लाखों रुपये. (सांकेतिक)
Cycber Scam News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मंचेस्वर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसने खुद को पुणे का डॉक्टर बताकर एक महिला डॉक्टर को शादी का झांसा दिया. कई महीनों तक बातें करता रहा. धीरे-धीरे विश्वास और दिल जीत लिया. उसके बाद बहाने बना कर 1.3 लाख रुपये का चूना लगा दिया. आरोपी का नाम सरोज मिश्रा उर्फ भवानी सिद्धार्थ शंकर है. वह अंगुल जिले के खलारी थाना क्षेत्र के महापात्र साही का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 6,700 रुपये बरामद किए और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पीड़िता एक निजी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर हैं. उन्होंने ब्राह्मण मेट्रिमोनी वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाकर उपयुक्त वर की तलाश की थी. आरोपी ने 9 दिसंबर 2025 को उनसे संपर्क किया और खुद को अभिजीत मिश्रा बताकर पुणे में डॉक्टर होने का झूठ बोला. उसने अपने पिता का नाम भी सरोज मिश्रा बताया और पीड़िता व उनके परिवार का भरोसा जीता.
धीरे-धीरे जीता विश्वास
आरोपी ने फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए नियमित संपर्क बनाए रखा. धीरे-धीरे रिश्ता गहरा करने के बाद उसने शादी का वादा किया. 15 दिसंबर को उसने कहा कि उसके दोस्त की मां की अंतिम संस्कार के लिए तुरंत 1.5 लाख रुपये चाहिए. पीड़िता ने उस पर भरोसा कर फोनपे के जरिए तीन किश्तों में 1.3 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.
पैसा मिलते ही सामने आई असलियत
6 जनवरी को जब पीड़िता ने पैसे लौटाने को कहा तो आरोपी ने कॉल नहीं उठाए. बाद में गाली-गलौज की और धमकी भी दी. धोखा समझकर महिला ने 7 फरवरी को मंचेस्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ये तो पुराना खिलाड़ी निकला
पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर मेट्रिमोनी साइट पर जाल बिछाया था. वह शादी का लालच देकर महिलाओं से पैसे ऐंठता था. जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी ऐसे धोखाधड़ी में शामिल रहा है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या उसके और भी शिकार हैं या कोई और साथी शामिल है.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

