International
oi-Bhavna Pandey
Nepal
India
relationship:
नेपाल
में
जारी
राजनीतिक
उथल-पुथल
के
बीच,
पूर्व
मुख्य
न्यायाधीश
सुशीला
कार्की
को
देश
की
अंतरिम
प्रमुख
के
रूप
में
चुना
गया
है।
Gen
Z
से
अपार
समर्थन
मिलने
के
बाद
सुशीला
कार्की
का
प्रधानमंत्री
बनना
तय
हो
चुका
है।
नेपाल
की
पहली
महिला
मुख्य
न्यायाधीश
रह
चुकी
73
वर्षीय
सुशीला
कार्की
ने
भारत
के
प्रति
गर्मजोशी
व्यक्त
की
है
और
दोनों
देशों
के
बीच
मधुर
संबंधों
की
उम्मीद
जताई
है।
बुधवार
को
दिए
एक
बयान
में,
कार्की
ने
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
के
प्रति
अपनी
प्रशंसा
व्यक्त
की,
इस
दौरान
उन्होंने
“मोदी
जी”
कहकर
संबोधित
किया।
उन्होंने
भारत
के
साथ
“अच्छे
संबंध”
होने
की
बात
कही।

मेरे
जेहन
में
मोदी
जी
के
लिए
अच्छा
इंप्रेशन
है
न्यूज18
को
दिए
इंटरव्यू
में
पीएम
मोदी
से
अपनी
उम्मीदों
के
बारे
में
पूछे
जाने
पर
कार्की
ने
कहा,
भारतीय
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
की
कार्यशैली
से
प्रभावित
कार्की
ने
कहा,
“मोदी
जी
को
नमस्कार,
मेरे
जेहन
में
मोदी
जी
के
लिए
अच्छा
इंप्रेशन
है।”
सुशीला
कार्की
ने
यह
भी
बताया
कि
वो
लंबे
समय
से
से
भारत
के
संपर्क
में
नहीं
थीं।
सुशीला
कार्की
ने
भारत-नेपाल
के
संबंधों
को
मजबूत
करने
की
इच्छा
व्यक्त
करते
हुए
कहा,
“हम
इस
बारे
में
बात
करेंगे।
जब
यह
एक
अंतरराष्ट्रीय
मामला
होता
है,
दो
देशों
के
बीच,
तो
कुछ
लोग
एक
साथ
बैठकर
नीति
बनाते
हैं।”
कार्की
ने
लोगों
के
बीच
मजबूत
संबंधों
पर
जोर
दिया,
भले
ही
सरकारी
संबंध
“एक
अलग
मामला”
हों।
सुशील
कुर्की
ने
कहा,
“नेपाल
के
लोगों
और
भारत
के
लोगों
के
बीच
बहुत
अच्छे
संबंध
हैं।
यह
बहुत
अच्छा
रिश्ता
है।
हमारे
कई
रिश्तेदार,
कई
परिचित…
हमारे
पास
बहुत
सद्भावना,
बहुत
प्यार
है।”
उन्होंने
किसी
भी
नेता
का
नाम
लिए
बिना
भारतीय
नेताओं
की
तारीफ
और
उन्हें
“अपने
भाई-बहन”
बताया।
BHU
के
दिनों
को
याद
कर
क्या
बोलीं
सुशीला
कुर्की?
कार्की
ने
बनारस
हिंदू
विश्वविद्यालय
(बीएचयू)
में
अपने
मास्टर
डिग्री
के
दिनों
को
याद
किया।
उन्होंने
बताया,
“मुझे
आज
भी
अपने
शिक्षक,
दोस्त
याद
हैं।
मुझे
आज
भी
गंगा
नदी
याद
है।
गंगा
के
किनारे
एक
छात्रावास
था
और
गर्मी
में
रात
को
हम
छत
पर
सोते
थे।”
भारत-नेपाल
के
संबंध
पर
क्या
बोलीं
सुशीला
कार्की?
सुशीला
कार्की
ने
हिंदी
में
बात
करते
हुए
कहा,
“मैं
भारत
की
सीमा
के
पास,
बिराटनगर
की
नागरिक
हूं।
शायद
मेरे
घर
से
(भारत)
केवल
25
मील
दूर
है।”
उन्होंने
बताया
कि
वह
नियमित
रूप
से
सीमा
पर
बाजार
जाती
थीं।
भारत
से
अपनी
उम्मीदों
के
बारे
में,
कार्की
ने
कहा,
“भारत
ने
हर
समय
नेपाल
की
मदद
की
है।
भारत
के
साथ
संबंधों
पर
खुलकर
बात
करते
हुए,
कार्की
ने
कहा
कि
दोनों
देशों
का
रिश्ता
बहुत
पुराना
है
और
जनता
से
जनता
का
जुड़ाव
गहरा
है।
उन्होंने
बताया
कि
उनके
कई
रिश्तेदार
और
दोस्त
भारत
में
रहते
हैं।
उन्होंने
इस
रिश्ते
की
तुलना
रसोई
के
बर्तनों
से
की,
जहां
कभी-कभी
खटपट
होती
है,
लेकिन
रिश्ता
मजबूत
बना
रहता
है।
सुशीला
कार्की
ने
नेपाल
में
भारतीयों
की
सुरक्षा
की
दी
गारंटी
सुशीला
कार्की
ने
नेपाल
में
भारतीयों
की
सुरक्षा
का
भी
आश्वासन
दिया
और
बताया
कि
सेना
ने
अब
व्यवस्था
बहाल
करने
का
काम
किया
है।
उन्होंने
यह
भी
कहा
कि
जिन
लोगों
की
मृत्यु
हुई
है,
उनके
परिवारों
को
न्याय
मिलेगा।
नेपाल
में
सोशल
मीडिया
प्रतिबंध
के
बाद
हुई
हिंसक
विरोध
प्रदर्शनों
में
कम
से
कम
25
लोग
मारे
गए
थे,
जिसके
बाद
सरकार
मंगलवार
को
गिर
गई।
हालांकि,
अंतरिम
सरकार
को
लेकर
उन्होंने
कहा
कि
अभी
उनके
नाम
का
केवल
प्रस्ताव
हुआ
है
और
कुछ
भी
तय
नहीं
हुआ
है।
चर्चाएं
अभी
जारी
हैं।
-

कितनी संपत्ति छोड़ कर दुबई भागे पूर्व नेपाली पीएम KP sharma oli? स्विस बैंक में भी जमा है 41 करोड़
-

Nepal: सुशीला कार्की का काशी से है गहरा नाता, 77 वर्षीय महिला को Gen Z क्यों बनाना चाहते हैं PM?
-

Nepal: कौन हैं सुशीला कार्की? जिन्हें बालेन शाह से भी ज्यादा मिला समर्थन! बन सकती हैं पहली महिला प्रधानमंत्री
-

Nepal protest: नेपाल में तख्तापलट और हिंसा पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, प्रदर्शनकारियों को क्या दिया संदेश?
-

Gen Z Protest: Nepal आंदोलन के बीच कैलाश मानसरोवर में फंसे 2000 भारतीय तीर्थयात्री, ऑक्सीजन खत्म!
-

नेपाल में PM के इस्तीफे के बाद भी क्यों नहीं थम रहा विरोध, क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें
-

नेपाल जेल ब्रेक का असर भारत पर, सीतामढ़ी बॉर्डर पर पकड़े गए बड़ी संख्या में कैदी, खुली बॉर्डर ने बढ़ाई टेंशन
-

Nepal Unrest: नेपाल की विदेश मंत्री आरजू देउबा, पिटाई के बाद हुईं गायब, अब क्या आई खबर?
-

Social मीडिया तो सिर्फ आग में घी डालने का काम किया, इन 5 वजहों से नेपाल में भड़की हिंसा
-

Nepal: PM KP Sharma Oli के बाद राष्ट्रपति Ram Chandra Poudel का इस्तीफा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
-

KP Sharma Oli Love Story: 14 साल की जेल, फिर किसान की बेटी से इश्क! कैसे दोस्त के मजाक से पत्नी बनीं राधिका?
-

Nepal Gen Z Protest: नेपाल की हवाई सीमाएं सील? इंडिगो-Air India की उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई से यात्री लौटे
-

Nepal Protest: Gen-Z के आगे क्या झुक गई सरकार, क्या हटा दिया सोशल मीडिया पर लगा बैन?
-

Nepal Protest: क्या Gen-Z की हुंकार पलट देगी KP शर्मा ओली की सत्ता? शेख हसीना की तरह नेपाल PM होंगे बेघर?
-

Nepal Protest: भ्रष्टाचार के खिलाफ नेपाल में Gen Z की क्रांति, कैसे नई पीढ़ी ने बदली दक्षिण एशिया की राजनीति?

