Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ‘मेरे हसबैंड को आप लोग मार के गाड़ दोगे’, पुलिसवाले से भिड़ गई नशे में धुत लड़की, जमकर काटा बवाल – korba news you people will kill and bury my husband a drunk girl clashed with the policeman created a ruckus
Hindi News

‘मेरे हसबैंड को आप लोग मार के गाड़ दोगे’, पुलिसवाले से भिड़ गई नशे में धुत लड़की, जमकर काटा बवाल – korba news you people will kill and bury my husband a drunk girl clashed with the policeman created a ruckus

HawkNewsBy HawkNewsJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की शराब के नशे में जमकर हंगामा कर रही है। लड़की पुलिसवाले से भी बहस कर रही है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Korba News: नशे में धुत लड़की ने जमकर किया हंगामा, वायरल हुआ वीडियो

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की नशे की धुत में पुलिसकर्मी से बहस कर रही है। स्कूटी पर सवार लड़की ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पुलिसकर्मी से लड़की जोर-जोर से चिल्लाकर बात कर रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिल के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का है।

क्लब के बाहर हुई थी मारपीट

सोमवार रात क्लब से निकलते ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसी दौरान नाइट क्लब के बाहर नशे में धुत एक लड़की ने खूब हंगामा काटा। इस दौरान वह पुलिसवालों से भी बहस करती नजर आईं।

नशे में लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा

लड़की क्लब के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही है। वह शराब के नशे में धुत थी और खुद गाड़ी चला रही थी। जब पुलिसवालों ने उसे रोका तो वह बहस करने लगी। इस दौरान वह जोर जोर से चिल्ला-चिल्लाकर रो रही थी। पुलिसवाले से बहस करते हुए कह रही है- “मेरे हसबैंड को आप लोग मार के गाड़ दोगे और जब मैं एफआईआर कराने जाऊंगी तब कोई नहीं सुनेगा। रिपोर्ट मैं करूंगी।”

वीडियो देख हैरान हुए लोग

लड़की रोते हुए बार-बार यही बात दोहरा रही थी। वहां मौजूद पुलिसवाले लड़की समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी। वहीं, वहां मौजूद लोग भी लड़की के हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर हैरान हो गए। इसी दौरान वहां खड़े किसी ने इस लड़की का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

आए दिन होता है हंगामा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्लब के ओपन होने के बाद इस क्षेत्र में आए दिन हंगामा होता है। इलाके की शांति भंग हो रही है। कुछ लोग कई बार खुलेआम सड़क पर शराब पीते पाए गए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस क्लब को बंद करवाए।

पवन तिवारी

लेखक के बारे मेंपवन तिवारीनवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हूं।
7 साल पहले पत्रकारिता की शुरुआत की।
ईनाडु ग्रुप, दैनिक भास्कर, पत्रिका ग्रुप, एशियानेट न्यूज ग्रुप से होते हुए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन तक पहुंचे हैं।
चुनौतियां पसंद हैं।
किताबें पढ़ने का शौक है।
राजनीति और पॉजिटिव खबरों में रुचि है।
… और पढ़ें