Last Updated:
सीजेपी के नेता सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर आरोप लगाया है. दास ने सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा, “मुझे इस सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया है. मैं लंदन जा रहा था ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने.” उन्होंने बताया कि इमिग्रेशन काउंटर पर उन्हें सूचित किया गया कि उनका पासपोर्ट फ्लैग कर दिया गया है.उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया.
सीजेपी नेता सौरव दास ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोका.
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया गया और लंदन जाने से रोक दिया गया. उन्होंने कहा कि वे यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में होने वाले एक कार्यकम में लेक्चर देने जा रहे थे, लेकिन जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि उनका पासपोर्ट फ्लैग कर दिया गया है.
दास ने एक्स पर लिखा, “मुझे इस सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया है. मैं लंदन जा रहा था ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने.” उन्होंने बताया कि इमिग्रेशन काउंटर पर उन्हें सूचित किया गया कि उनका पासपोर्ट फ्लैग कर दिया गया है.उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा, “मेरी लंदन की फ्लाइट रात 1 बजे की थी. प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स यूनियन ने मुझे लेक्चर के लिए आमंत्रित किया था. लेकिन इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचने पर बताया गया कि कायर सरकार ने मेरे पासपोर्ट को फ्लैग कर बाहर जाने से रोक दिया है.”
सौरव दास ने पोस्ट में क्या लिखा. देखें.
सौरव दास के इन आरोपों पर सीजेपी ने दावा किया कि दास को ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था. संगठन ने कहा, “यह कायर सरकार शिक्षित आवाजों से इतनी डरती है कि उसने भारत की आवाज दुनिया तक पहुंचाने वालों को रोकने का काम किया है.”
बता दें कि सौरव दास सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका के साथ पेपर लीक विरोध और सीईसी विरोधी अभियानों में सक्रिय रहे हैं. वे जंतर-मंतर धरने के दौरान सरकार से बातचीत करने वाले दो प्रमुख सीजेपी नेताओं में भी शामिल थे.
बता दें कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद भी 13 अक्टूबर को सौरव दास ने आशुतोष रांका और सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे समेत 13 लोगों के साथ मिलकर जंतर-मंतर में घुसकर तिरंगा लहराया था. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ये नेता उस दौरान विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. इन्हें नियम तोड़ने के जुर्म में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था हालांकि 21 अक्टूबर को तिहाड़ जेल से ₹50,000 के निजी मुचलके और जमानती बांड जमा करने के बाद रिहा किया गया था.
अब सौरव दास ने कहा कि उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया, जबकि उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं थी. वे अपना लैक्चर देने जा रहे थे, लेकिन नहीं जा पाए.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

