Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, May 18
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ‘मुसलमान न कभी झुका है और न कभी झुकेगा’ , अरशद मदनी बोले- इस्लाम को निशाना बनाया जा रहा
Hindi News

‘मुसलमान न कभी झुका है और न कभी झुकेगा’ , अरशद मदनी बोले- इस्लाम को निशाना बनाया जा रहा

HawkNewsBy HawkNewsMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने आरोप लगाया है कि देश को योजनाबद्ध तरीके से एक वैचारिक राष्ट्र में बदलने की कोशिश की जा रही है. मदनी ने दावा किया कि पहले केवल मुसलमान निशाने पर थे. अब इस्लाम को भी निशाना बनाया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमान न कभी झुका है और न कभी झुकेगा.

अरशद मदनी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जमीयत उलमा-ए-हिंद की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का घोषणापत्र जारी किया. मदनी ने कहा, ‘देश के वर्तमान हालात, बढ़ती सांप्रदायिकता, संवैधानिक संस्थाओं की चुप्पी, मुसलमानों और इस्लामी प्रतीकों के खिलाफ बढ़ते कदम तथा नफरत आधारित राजनीति अत्यंत चिंताजनक है. हालांकि मुसलमान न कभी झुका है और न कभी झुकेगा. वह प्रेम से झुक सकता है, लेकिन ताकत, धमकी और अत्याचार के सामने उसे कभी झुकाया नहीं जा सकता.’

मदनी ने पोस्ट में लिखा, ‘देश में नफरत की राजनीति अब धमकी की राजनीति में बदल चुकी है, जिसका उद्देश्य मुसलमानों को भयभीत करके उन्हें अपनी शर्तों पर जीवन बिताने के लिए मजबूर करना है. सत्ता प्राप्ति के लिए अमन और एकता के साथ खतरनाक खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप धार्मिक उन्माद और नफरत लगातार बढ़ रही है, जबकि कानून के रखवाले मूकदर्शक बने हुए हैं. हालिया चुनावों के बाद कुछ राजनीतिज्ञों में नफरत के आधार पर सत्ता हासिल करने का चलन और बढ़ गई है. बहुसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यकों के विरुद्ध खड़ा करने के लिए धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है, जबकि सरकारें भय और धमकी से नहीं बल्कि न्याय और इंसाफ से चलती हैं.’

अरशद मदनी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बयान का जिक्र किया. मदनी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का यह बयान कि वे ‘सिर्फ हिंदुओं के लिए काम करेंगे’ संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह विरुद्ध है, क्योंकि हर मुख्यमंत्री शपथ लेकर सभी नागरिकों के साथ न्याय करने का संकल्प लेता है. सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है, न कि किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नफरत और विभाजन की राजनीति करना.’

इसके साथ ही, मदनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, ‘देश को योजनाबद्ध तरीके से एक वैचारिक राष्ट्र में बदलने की कोशिश की जा रही है. समान नागरिक संहिता, वंदे मातरम को अनिवार्य बनाना, मस्जिदों और मदरसों के खिलाफ कार्रवाइयां व एसआईआर की आड़ में वास्तविक नागरिकों को मताधिकार से वंचित करने जैसे कदम इसी सिलसिले की कड़ियां हैं.’ मदनी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद इन सभी कदमों के खिलाफ अपनी कानूनी और लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेगी.

मदनी ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने भी मुसलमानों को सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया, लेकिन आज हालात उससे कहीं अधिक गंभीर हो चुके हैं. पहले केवल मुसलमान निशाने पर थे. अब इस्लाम को भी निशाना बनाया जा रहा है. अरशद मदनी ने कहा, ‘वर्ष 2014 के बाद बनाए गए कानूनों और हालिया कदमों इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि वर्तमान सरकार केवल मुसलमानों ही नहीं, बल्कि इस्लाम को भी नुकसान पहुंचाना चाहती है.’

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘हम सभी न्यायप्रिय दलों, सामाजिक संगठनों और देशहित में सोचने वाले नागरिकों से अपील करते हैं कि वे एकजुट होकर सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों का लोकतांत्रिक और सामाजिक स्तर पर मुकाबला करें व देश में भाईचारा, सहिष्णुता, न्याय और संविधान की सर्वोच्चता के लिए संयुक्त संघर्ष करें.’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleChandrababu Naidu: ₹40 हजार का ऑफर देने वाले CM नायडू के खुद कितने बच्चे? कौन है बीवी? | Chandrababu Naidu: How many children does Andhra Pradesh CM who offered ₹40,000 to Population Incentive? Who is his wife? hindi
Next Article ‘हालात नहीं बदले तो करोड़ों लोग होंगे गरीब’, PM Modi की चेतवानी का क्या है मतलब? अब किस आपदा की हो रही बात? | PM Modi global crisis warning Humanity facing major challenges energy crisis poverty risk hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Trump Buffalo: ट्रंप जैसा दिखने वाला भैंसा हुआ Viral, लोगों ने बताया हूबहू, अब ईद पर होगा कुर्बान-Video | Trump Buffalo-netanyahu-looks-like-eid-ul-adha-bangladesh-international-news-hindi

May 18, 2026

India Weather Report। Weather Update Today। पंजाब-हरियाणा से राजस्‍थान तक, आसमान से बरस रही आग, जानलेवा होती लू के बीच IMD ने सुना दी एक गुड न्‍यूज

May 18, 2026

Crown Princess Victoria: कौन हैं क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया? PM Modi को दिया खास तोहफा, चर्चा में क्यों आईं? | Who is crown-princess-victoria-sweden-godmother of europe pm-modi-polar-star-award news hindi

May 18, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,943)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Trump Buffalo: ट्रंप जैसा दिखने वाला भैंसा हुआ Viral, लोगों ने बताया हूबहू, अब ईद पर होगा कुर्बान-Video | Trump Buffalo-netanyahu-looks-like-eid-ul-adha-bangladesh-international-news-hindi

May 18, 2026

India Weather Report। Weather Update Today। पंजाब-हरियाणा से राजस्‍थान तक, आसमान से बरस रही आग, जानलेवा होती लू के बीच IMD ने सुना दी एक गुड न्‍यूज

May 18, 2026

Crown Princess Victoria: कौन हैं क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया? PM Modi को दिया खास तोहफा, चर्चा में क्यों आईं? | Who is crown-princess-victoria-sweden-godmother of europe pm-modi-polar-star-award news hindi

May 18, 2026

यहां चांदी का रेट उड़ रहा होश, वहां ससुर ने दामाद को दे डालीं डेढ़ किलो चांदी की चप्पल

May 18, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Trump Buffalo: ट्रंप जैसा दिखने वाला भैंसा हुआ Viral, लोगों ने बताया हूबहू, अब ईद पर होगा कुर्बान-Video | Trump Buffalo-netanyahu-looks-like-eid-ul-adha-bangladesh-international-news-hindi

May 18, 2026

India Weather Report। Weather Update Today। पंजाब-हरियाणा से राजस्‍थान तक, आसमान से बरस रही आग, जानलेवा होती लू के बीच IMD ने सुना दी एक गुड न्‍यूज

May 18, 2026

Crown Princess Victoria: कौन हैं क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया? PM Modi को दिया खास तोहफा, चर्चा में क्यों आईं? | Who is crown-princess-victoria-sweden-godmother of europe pm-modi-polar-star-award news hindi

May 18, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.