Agency:News18 Bihar
Last Updated:
Munger Crime News: किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए 10 की संख्या में अपराधी हथियार खरीदने मुंगेर पहुंचे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो अचानक रेड मार दी. पुलिस ने 11 अपराधियों को मौके से धर दबोचा जिनमें दो …और पढ़ें
मुंगेर एसपी मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद अपराधियों की जानकारी साझा करते हुए.
हाइलाइट्स
- मुंगेर पुलिस ने हथियार तस्कर समेत 11 अपराधी पकड़े.
- इनमें दो इंडिगो मैनेजर रूपेश हत्याकांड के आरोपी रहे.
- बड़ी घटना को अंजाम देने 10 अपराधी खरी रहे थे हथियार.
- मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई.
मुंगेर. हथियार तस्करी के खिलाफ मुंगेर पुलिस बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है. इस क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड मारी और 11 अपराधियों को धर दबोच लिया. बताया जा रहा है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए 10 की संख्या में अपराधी हथियार खरीदने मुंगेर पहुंचे. लेकिन, पुलिस ने गुप्त सूचना पर मौके से तस्कर सहित 11 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से तीन पिस्टल बरामद भी बरामद किये गए हैं. ये सभी अपराधी पटना , बेगूसराय और जहानाबाद के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन अपराधियों में दो की संलिप्तता वर्ष 2021 में पटना में हुए इंडिगो मैनेजर रूपेश कुमार सिंह हत्याकांड में भी था. मुंगेर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में डीआईओ टीम को सूचना मिली कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बांका स्थित सौरभ के बथान पर 10 की संख्या में अपराधी हथियार खरीद रहे हैं. इसके बाद मुफस्सिल थाना और अन्य थानों की संयुक्त टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में उक्त स्थान पर छापेमारी की. इस दौरान वहां अपराधी हथियार तस्कर से लिए गए पिस्टल की जांच कर रहे थे. पुलिस को देख सभी भागने लगे पर सभी को पुलिस ने दबोच लिया. पकड़ाए अपराधियों में से पटना, जहानाबाद जिलों के रहने वाले हैं. इनमें पटना के नौबतपुर का रहने वाला ऋतुराज और बख्तियारपुर का आर्यन है, जो पटना में इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त रहे हैं. बता दें कि ये दोनों आरोपी बाद में बरी हुए थे.
मुंगेर पुलिस ने इनके पास से 3 देसी पिस्टल, 6 मैगजीन, 50 हजार नगद, 1 मोटर साइकल, 1 सफारी गाड़ी और 13 मोबाइल बरामद किया है. इस मामले में मुंगेर एसपी ने खुलासा किया किए सभी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे और उसी को ले वे हथियार खरीदने मुंगेर पहुंचे थे. इनमें से सभी का अपराधिक इतिहास भी है. एसपी ने साथ ही बताया कि 2 लाख में 5 पिस्टल की डील हुई थी. जिसमें से डेढ़ लाख से दिये गये था और 50 हजार देने के लिए ये आए थे. पकड़े गए अपराधियों से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है जिसपर मुंगेर पुलिस काम कर रही है.
बता दें कि इससे पहले मुंगेर पुलिस ने भागलपुर से हथियार की डिलीवरी देने आये हथियार तस्कर को बरियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इससे पास से तीन पिस्टल और 6 मैगजीन बरामद किया गया था. पुलिस ने खुलासा किया कि पकड़ाया युवक हथियारों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने का काम करता है. इसके एवज में एक पिस्टल के बदले 2500 रुपया मेहनताना उसे दिया जाता था. जानकारी के अनुसार, मुंगेर पुलिस ने यह कार्रवाई भी गुप्त सूचना के आधार पर की थी. एसपी ने निर्देश पर बरियारपुर थाना पुलिस के एनएच 80 पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया था जहां से इस तस्कर को धर दबोचा गया.
February 11, 2025, 16:22 IST

