इन एजेंडों पर रहेगा फोकस?
एसएमआर, डिफेंस और इकोनॉमिक कॉरिडोर एजेंडे पर ऊपर रहेगा। डिप्लोमैटिक सूत्रों ने जानकारी दी कि है पीएम मोदी के फ्रांस दौरे में कई अहम द्विपक्षीय समझौतों पर मुहर लग सकती है। फ्रांस के दौरे को लेकर एजेंडे में इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कोरिडोर, मिलिट्री एयरक्राफ्ट, सबमरीन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर द्विपक्षीय रोडमैप सामने आ सकता है। डिप्लोमैटिक सूत्रों का कहना है कि स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स को लेकर ठोस परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
सिविल न्यूक्लियर सहयोग
सिविल न्यूक्लियर सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच वर्किंग ग्रुप पहले से ही काम कर रहे हैं। डिप्लोमैटिक सूत्र कहते हैं कि भाषा की वजह से फ्रांस में बहुत भारतीय छात्र नहीं हैं फ्रांस , लेकिन इसे बढ़ाने के लिए फ्रांस एक महत्वाकांक्षी प्लान पर काम करने की योजना बना रहा है पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात में ग्लोबल मुद्दों पर भी चर्चा होगी। डिप्लोमैटिक सूत्रों के मैक्रों और पीएम मोदी की मुलााकात में सेक्योरिटी और साइबर पर जोर रहेगा।
दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत
डिप्लोमैटिक सूत्रों का कहना है कि फ्रांस सरकार भारत की ओर से इस समिट की सह अध्यक्षता को लेकर बेहद आशान्वित है। फ्रांस सरकार मानती है कि इसके जरिए डिजिटल स्पेस को ग्लोबल तौर पर समावेशी किए जाने के संदेश जाएगा। इसके साथ साइबर के स्पेस में दोनों देश और करीब आएंगे और फोकस इंडियन ओशन में साझेदारी को लेकर भी होगा।

