Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, April 19
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » मह‍िला आरक्षण पर INDIA अलायंस शोर तो मचा रहा, लेकिन क्‍या सरकार को रोक पाएगा? क‍िसके पास पास क‍ितने नंबर
Hindi News

मह‍िला आरक्षण पर INDIA अलायंस शोर तो मचा रहा, लेकिन क्‍या सरकार को रोक पाएगा? क‍िसके पास पास क‍ितने नंबर

HawkNewsBy HawkNewsApril 15, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

संसद का तीन दिन का विशेष सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. मुद्दा है ‘महिला आरक्षण बिल’ यानी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास करना. सीधे तौर पर लगेगा क‍ि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, तो इसमें विपक्ष को क्या दिक्कत हो सकती है? लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान कर दिया कि ‘INDIA गठबंधन’ इस बिल के खिलाफ वोट करेगा. आख‍िर जो पार्टियां बरसों से महिला आरक्षण की वकालत कर रही हैं, वो अचानक इसके खिलाफ क्यों खड़ी हो गईं? और सबसे बड़ा सवाल कि अगर विपक्ष एक हो भी जाए, तो क्या वो संसद में मोदी सरकार को यह बिल पास कराने से रोक पाएगा?

मोदी सरकार महिला आरक्षण तो लाना चाहती है, लेकिन सरकार ने इसे एक ऐसी शर्त के साथ जोड़ दिया है जिसने विपक्ष की रातों की नींद उड़ा दी है. यह शर्त है परिसीमन. सरकार ने जो ड्राफ्ट बिल सांसदों को भेजा है, उसके मुताबिक महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तब मिलेगा, जब देश में परिसीमन हो जाएगा.

प्लान क्या है और कब लागू होगा?

2011 की जनगणना के आधार पर लोकसभा की सीटों को बढ़ाया जाएगा. अभी लोकसभा में 543 सीटें हैं, जिन्हें बढ़ाकर 850 तक करने का प्लान है. सरकार चाहती है कि नए परिसीमन और नई सीटों के बंटवारे के बाद, 2029 के लोकसभा चुनाव से महिला आरक्षण को लागू किया जाए. यानी सरकार का कहना है कि नए जनगणना के आंकड़ों का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, 2011 के आंकड़ों पर ही सीटों की बाउंड्री फिर से खींच दो और सीटें बढ़ा दो. और जब सीटें 850 हो जाएं, तब उसमें से 33 फीसदी महिलाओं को दे दो.

विपक्ष को क्यों आ रहा है गुस्सा?

बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर INDIA गठबंधन के दिग्गज नेताओं का भारी जमावड़ा लगा. राहुल गांधी, आरजेडी के तेजस्वी यादव, टीएमसी की सागरिका घोष, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, डीएमके के टीआर बालू, और वर्चुअली जुड़े सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव… सबने मिलकर माथापच्ची की. विपक्ष का कहना है कि सरकार की नीयत में खोट है. कांग्रेस के जयराम रमेश ने साफ कहा कि बिल के पीछे की नीयत शरारतपूर्ण और धोखेबाज है. राहुल गांधी ने तो इसे देश के ख‍िलाफ बता द‍िया.

विपक्ष की मुख्य आपत्तियां क्‍या हैं?

’दक्षिण भारत’ का खौफ: यह सबसे बड़ा पेंच है. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन समेत दक्षिण के सभी नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. उनका तर्क है कि दक्षिण के राज्यों ने पिछले दशकों में फैमिली प्‍लानिंग में बेहतरीन काम किया और अपनी आबादी कंट्रोल की. वहीं हिंदी भाषी राज्यों यूपी, बिहार, एमपी में आबादी तेजी से बढ़ी. अब अगर जनसंख्या (2011 जनगणना) के आधार पर लोकसभा की सीटें 543 से 850 की जाएंगी, तो जाहिर है यूपी-बिहार की सीटें बेतहाशा बढ़ जाएंगी और दक्षिण की हिस्सेदारी संसद में सिकुड़ जाएगी. विपक्ष का कहना है कि ये आबादी कंट्रोल करने वाले राज्यों को ‘सजा’ देने जैसा है.

अभी क्यों नहीं, 2029 का इंतजार क्यों?

INDIA गठबंधन का कहना है कि अगर आपको महिलाओं को 33% आरक्षण देना ही है, तो जो मौजूदा 543 सीटें हैं, उन्हीं में दे दीजिए. इसके लिए परिसीमन का इंतजार क्यों करना? विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार इस बहाने आरक्षण को 2029 तक लटकाना चाहती है.

कोटा के अंदर कोटा यानी OBC/SC/ST की मांग

समाजवादी पार्टी, आरजेडी और मायावती (BSP) जैसी पार्टियों की पुरानी मांग है कि महिला आरक्षण के 33 फीसदी के अंदर ही दलित (SC), आदिवासी (ST) और पिछड़े वर्ग (OBC) की महिलाओं के लिए अलग से कोटा तय किया जाए. विपक्ष का आरोप है कि मौजूदा बिल में इस ‘कोटा के अंदर कोटा’ की अनदेखी की गई है.

क्या मोदी सरकार के पास हैं पूरे नंबर?

चूंकि यह एक संविधान संशोधन बिल है, इसलिए इसे पास कराने के लिए संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत ‘विशेष बहुमत’ की जरूरत होगी. विशेष बहुमत का मतलब है क‍ि सदन की कुल सदस्य संख्या का कम से कम 50% वोट होने चाहिए. सदन में मौजूद और वोट करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई (2/3) बहुमत होना चाह‍िए.

  • NDA जादुई आंकड़े से 71 कदम दूर: लोकसभा में सरकार (NDA) के पास अभी कुल 293 सांसद हैं (जिसमें अकेले बीजेपी के 240, टीडीपी के 16 और जेडीयू के 12 सांसद शामिल हैं). लेकिन, महिला आरक्षण जैसे संविधान संशोधन बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 364 वोटों की जरूरत है. इस लिहाज से मोदी सरकार जादुई आंकड़े से सीधे-सीधे 71 वोट पीछे है.
  • INDIA गठबंधन के पास ‘वीटो’ की ताकत: विपक्ष यानी INDIA ब्लॉक के पास 230 से 240 सांसदों की मजबूत फौज है, जिसकी अगुवाई कांग्रेस (98), सपा (37), टीएमसी (28) और डीएमके (22) कर रहे हैं. अगर ये सभी सांसद एकजुट रहते हैं और सदन में मौजूद रहकर बिल के खिलाफ वोट डालते हैं, तो वो आसानी से बिल को रोक सकते हैं.
  • ‘फुल हाउस’ में नामुमकिन है बिल पास होना: 543 सदस्यों वाली लोकसभा का गणित बिल्कुल साफ है… अगर वोटिंग वाले दिन सभी सांसद सदन में मौजूद रहते हैं और मतदान करते हैं, तो सरकार यह बिल पास नहीं करा पाएगी. सरकार की नैया तभी पार लग सकती है जब या तो विपक्ष में भारी क्रॉस-वोटिंग हो या फिर INDIA ब्लॉक के सांसद वोटिंग का बहिष्कार (वॉकआउट) कर दें, जिससे जरूरी बहुमत का आंकड़ा (364) नीचे आ जाए.

क्या ‘वॉकआउट’ बनेगा सरकार का ब्रह्मास्त्र?

सियासत में नंबर जितने सीधे दिखते हैं, उनका खेल उतना ही टेढ़ा होता है. विपक्ष के पास नंबर हैं, लेकिन यहीं पर एक बड़ा कानूनी दांव छिपा है जिसे ‘Present and Voting’ यानी उपस्थित और मतदान करने वाले… कहा जाता है. अगर विपक्ष के सांसद वोटिंग वाले दिन बिल के विरोध में सदन से वॉकआउट कर जाते हैं या वोटिंग से गैरहाजिर रहते हैं, तो सदन में मौजूद कुल सदस्यों की संख्या घट जाएगी.

इसे ऐसे समझ‍िए, मान लीजिए लोकसभा में INDIA ब्लॉक के 150 सांसद वॉकआउट कर गए. तो वोट करने वालों की संख्या 543 से घटकर 393 रह जाएगी. अब सरकार को 393 का दो-तिहाई यानी सिर्फ 262 वोट चाहिए होंगे. और NDA के पास तो 293 सांसद पहले से मौजूद हैं! बिल मक्खन की तरह पास हो जाएगा.

यही वजह है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश बार-बार जोर दे रहे हैं कि हमें सदन में डटे रहना है, बहस में हिस्सा लेना है और इसके खिलाफ वोट करना है. वॉकआउट किया, तो सरकार का काम आसान हो जाएगा. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खामोश नहीं बैठे हैं. विशेष सत्र से पहले वो सभी दलों के ‘फ्लोर लीडर्स’ से संपर्क साध रहे हैं ताकि बीच का कोई रास्ता निकाला जा सके.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePakistan Hamas Training: हमास के लड़ाके को ट्रेनिंग दे रहा है पाकिस्तान, पूर्व सीनेटर ने इंटरव्यू में कबूला | pakistan hamas training senator mushahid hussain admits palestinian fighters at navy war college india israel security concerns
Next Article गुरुग्राम निवासी ने कथित तौर पर भ्रष्ट अग्निशमन अधिकारी सज्जन कुमार के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराई | गुरुग्राम निवासी ने भ्रष्ट अग्निशमन अधिकारी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री से शिकायत की
HawkNews
  • Website

Related Posts

Dinesh Trivedi: कौन हैं दिनेश त्रिवेदी? प्रणय वर्मा की जगह बने भारत के नए हाई कमिश्नर, संभालेंगे ढाका में कमान | Who is Dinesh Trivedi Ex-Union Minister Appointed as India’s High Commissioner to Bangladesh

April 19, 2026

Jammu Kashmir Tourism Spots jai and kalar valley of bhaderwah favorite of adventure and nature lovers

April 19, 2026

Deepika Padukone Pregnancy: दोबारा गर्भवती हैं दीपिका पादुकोण, कैसे शुरू हुई थी रणवीर से प्रेम कहानी? | Deepika Padukone, Ranveer Singh Announce Second Pregnancy on Akshaya Tritiya, Know Love Story Hindi

April 19, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,266)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Dinesh Trivedi: कौन हैं दिनेश त्रिवेदी? प्रणय वर्मा की जगह बने भारत के नए हाई कमिश्नर, संभालेंगे ढाका में कमान | Who is Dinesh Trivedi Ex-Union Minister Appointed as India’s High Commissioner to Bangladesh

April 19, 2026

Jammu Kashmir Tourism Spots jai and kalar valley of bhaderwah favorite of adventure and nature lovers

April 19, 2026

Deepika Padukone Pregnancy: दोबारा गर्भवती हैं दीपिका पादुकोण, कैसे शुरू हुई थी रणवीर से प्रेम कहानी? | Deepika Padukone, Ranveer Singh Announce Second Pregnancy on Akshaya Tritiya, Know Love Story Hindi

April 19, 2026

Imphal Violence News: इम्फाल में बवाल: धुएं के गुबार में डूबा सगोलबंद, टॉर्च मार्च पर पुलिस का एक्शन; जानें क्यों भड़की आग?

April 19, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Dinesh Trivedi: कौन हैं दिनेश त्रिवेदी? प्रणय वर्मा की जगह बने भारत के नए हाई कमिश्नर, संभालेंगे ढाका में कमान | Who is Dinesh Trivedi Ex-Union Minister Appointed as India’s High Commissioner to Bangladesh

April 19, 2026

Jammu Kashmir Tourism Spots jai and kalar valley of bhaderwah favorite of adventure and nature lovers

April 19, 2026

Deepika Padukone Pregnancy: दोबारा गर्भवती हैं दीपिका पादुकोण, कैसे शुरू हुई थी रणवीर से प्रेम कहानी? | Deepika Padukone, Ranveer Singh Announce Second Pregnancy on Akshaya Tritiya, Know Love Story Hindi

April 19, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.