Morning Top 10 Bulletin: गुजरात के भावनगर में एक ऑटो रिक्शा समंदर के पानी में फंस गया. चश्मदीदों ने बताया कि वहां घूमने आए एक सैलानी ने जबरन रिक्शे को पानी तक ले जाने की मांग की. पानी के पास रेत में रिक्शे के पहिए धंस गए. वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चल रहे फ्लाइंग फेस्टिवल में लांडिंग के दौरान एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया. हालांकि मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने पैराग्लाइडर को बड़ी चोट लगने से बचा लिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


