Agency:एजेंसियां
Last Updated:
US Ambassador India: भारत के लिए नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत पहुंच गए हैं. उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. लेकिन औपचारिक तौर पर पदभार नहीं संभाला. जानिए क्यों ट्रंप के दूत का कार्यभार फिलहाल टल गया है.
अमेरिकी राजदूत-नामित सर्जियो गोर भारत पहुंचे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले. (फोटो X/@DrSJaishankar)नई दिल्ली: टैरिफ के कारण अमेरिका और भारत के रिश्तें में इन दिनों तनाव है. लेकिन एक नई हलचल तब दिखी जब अमेरिका के नए राजदूत-नामित सर्जियो गोर (Sergio Gor) दिल्ली पहुंचे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उनकी मुलाकात और साथ में झलकती गर्मजोशी ने ये साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में गरमाहट लाने की तैयारी है. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी शेयर कीं. लेकिन इस पूरी गर्मजोशी के बीच एक दिलचस्प मोड़ है. सर्जियो ने अभी तक अपना पदभार औपचारिक रूप से संभाला नहीं है.
दरअसल अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राजदूत सर्जियो गोर की आधिकारिक ‘Presentation of Credentials’ और भारत में स्थायी रूप से कार्यभार संभालने की तारीख अभी तय नहीं हुई है. यानी वे फिलहाल भारत दौरे पर हैं. लेकिन आधिकारिक रूप से अमेरिकी दूत का पद नहीं संभालेंगे. सर्जियो इस समय अमेरिकी उप सचिव माइकल जे. रिगास के साथ छह दिवसीय भारत यात्रा पर हैं और इसी क्रम में उन्होंने जयशंकर के अलावा विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की.
Pleased to meet Ambassador-designate Sergio Gor of the US today in New Delhi.
Discussed the India-US relationship and its global significance.

